Hanuman Chalisa

'मक्का में एक शख़्स मेरा कूल्हा दबाने लगा'

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (11:35 IST)
ब्रिटेन की नागरिक एंजी एंगेनी ने कहा है कि 2010 में हज के दौरान मक्का में उनका यौन उत्पीड़न हुआ। उन्होंने बीबीसी से कहा, "मस्जिद अल-हरम के बाहर सुपर मार्केट में एक शख़्स ने मेरे कूल्हे को छुआ और फिर उसे दबाने लगा।"
 
वह आगे कहती हैं, "मैं सकते में आ गई। मेरी मां मुझसे दो मीटर दूर खड़ी थीं। डर के मारे मेरी आवाज़ नहीं निकल रही थी।" एंजी कहती हैं कि उनकी बहन का मस्जिद अल-हरम के अंदर एक गार्ड ने यौन उत्पीड़न किया।
 
"मैं उस पर चिल्लाई की ये तुम क्या कर रहे हो। तुम मेरी बहन को हाथ नहीं लगा सकते। पुलिस का काम है कि वह लोगों को सुरक्षा प्रदान करे। आप मस्जिद अल-हरम के रक्षक हैं। उसने मुझ पर हंसना शुरू कर दिया। मैं उस पर चीख रही थी कि तुम मेरी बहन के साथ क्या कर रहे हो और वो हंस रहा था।"
 
सोशल मीडिया पर शिकायत
एंजी पहली महिला नहीं हैं जिन्होंने पवित्र जगह पर यौन उत्पीड़न किए जाने को लेकर अपना अनुभव बताया है। इसका सिलसिला उस पाकिस्तानी महिला से शुरू हुआ था जिन्होंने अपने अनुभव को फेसबुक के ज़रिए साझा किया था।
 
इसके बाद तो ऐसी घटनाएं साझा करने का सिलसिला शुरू हो गया। मिस्र-अमेरिकी मूल की महिलावादी और पत्रकार मोना एल्ताहवी ने ट्विटर पर इसको लेकर #MosqueMeToo की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य अन्य महिलाओं को अपनी यौन उत्पीड़न की कहानी बताने के बारे में प्रेरित करना था।
 
मुसलमान औरतों ने इस हैशटैग का इस्तेमाल किया और 24 घंटों से भी कम वक़्त में इसे 2 हज़ार बार ट्वीट में इस्तेमाल किया गया। विभिन्न देशों की मुसलमान औरतों ने हैशटैग #MosqueMeToo के ज़रिए हज और दूसरी धार्मिक यात्राओं के दौरान अपने साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की घटनाएं शेयर कर रही हैं।
 
बहुत-सी औरतों ने ट्विटर पर बताया कि कैसे उनके जिस्म को टटोलने की कोशिश की गई, ग़लत तरीके से छूने की कोशिश की गई या फिर किसी ने कैसे उनके जिस्म को रगड़ने की कोशिश की।

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख