dharma sangrah

लोगों का किराया और फ़ीस भर रही हैं यू-ट्यूब स्टार लिली सिंह

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (11:08 IST)
लाखों-करोड़ों कमाने वाले कलाकारों की संख्या हज़ारों में है, लेकिन ऐसे कलाकार कुछ ही होंगे, जो अपनी इस कमाई से ज़रूरतमंदों को मदद करते हैं। ऐसी ही एक शख़्सियत हैं लिली सिंह। लिली सिंह यू-ट्यूब से सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली महिला हैं।
 
भारतीय मूल की लिली सिंह के ट्विटर पर 45 लाख फॉलोअर्स हैं और लिली अक्सर उनसे पूछती रहती हैं कि उन्हें क्या परेशानी या दिक्कत है। इसके बाद लिली सिंह उन्हें पैसा देने की पेशकश करती हैं।
 
वो प्रशंसकों को किराये का पैसा देती हैं, उनके लिए कॉलेज की किताबें ख़रीदती हैं और यहाँ तक कि जिम की सदस्यता भी लेती हैं। 18 साल की उमा ने न्यूज़बीट को बताया कि जब लिली ने उनकी बीमार मां को बाहर घुमाने ले जाने की पेशकश की, तो वो 'अवाक' रह गईं।
फ़ोर्ब्स के मुताबिक साल 2016 में लिली ने 57 लाख पाउंड कमाए थे और यू-ट्यूब पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वालों की सूची में वो तीसरे नंबर पर थीं। कनाडा की कॉमेडियन लिली इंटरनेट बिरादरी में सुपरवूमन के नाम से मशहूर हैं और यू-ट्यूब चैनल पर उनके सवा करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इसी हफ्ते उन्होंने एक ज़रूरतमंद प्रशंसक की मदद के लिए 1000 डॉलर ख़र्च किए।
 
एक प्रशंसक ने लिली को लिखा कि उनकी मां को हाल ही में पुलिस ने गिरफ़्तार किया है और अब वो अपने 10 साल के भाई की देखभाल कर रही हैं। तो लिली ने खाने के लिए उन्हें पैसे देने की पेशकश की। उमा जो कि मलेशिया में रहती हैं, ने हमें बताया, "आम तौर पर मैं अपनी भावनाओं को क़ाबू में रखती हूं, लेकिन मैंने उनसे (लिली) से कहा कि कैसे मेरी मां लंबे समय से बीमार चल रही हैं। मैं उनसे कुछ भी उम्मीद नहीं कर रही थी, बस उनसे अपनी परेशानी साझा कर रही थी और तभी मेरा फ़ोन बजा।"
 
उमा आगे बताती हैं, "लिली ने कहा कि उन्हें उनकी मां को बाहर डिनर पर ले जाने में ख़ुशी मिलेगी...मुझे बताइए कोई ऐसा सेलेब्रिटी होगा, जो अपने प्रशंसकों के लिए ये सब करेगा।"
 
डलास की क्लॉडिन ने भी लिली को ट्वीट करते हुए कहा कि वो अच्छी नौकरी चाहती हैं और परीक्षा देने के लिए उन्हें कुछ रुपये चाहिए। और लिली का जवाब देखिए, "मैंने गूगल पर खोजा और मैं समझती हूँ कि इस टेस्ट की क़ीमत 150 डॉलर है। पढ़ना शुरू करो बहन क्योंकि मैं तुम्हारी फीस भर रही हूं। कोई तुमसे इस बारे में जल्द बात करेगा।"
 
क्लॉडिन ने न्यूज़बीट को बताया, "मैंने उनकी टीम से बात की और कुछ ही हफ्तों में मुझे ये रकम मिल गई। मेरे लिए ये एक सपने जैसा था।"

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

अगला लेख