ramcharitmanas
✕

हिंदू लड़की से प्रेम में मुस्लिम लड़के की पिटाई से मौत

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (12:24 IST)
- रवि प्रकाश (रांची से)
झारखंड के गुमला में एक मुस्लिम युवक की पिटाई से मौत के बाद तनाव है। पिटाई का आरोप उनकी हिंदू प्रेमिका के घरवालों पर लगाया गया है। इस घटना के विरोध में वहां के टावर चौक पर जाम लगाकर लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसके बाद पुलिस ने शहर में दो बार फ्लैग मार्च भी निकाला।
 
गुमला के पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने बीबीसी को बताया, "यह मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की की उम्र सिर्फ 15-16 साल है। लिहाजा, उसके घरवालों को यह संबंध मंजूर नहीं था।"
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा, "देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। उसी दौरान बुरी तरह पीटे जाने के कारण सालिक नामक युवक की मौत हो गयी। इस मामले के तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
 
उधर, मृतक सालिक के पिता रजा कालोनी निवासी मिन्हाज ने बताया कि उनका बेटा रामनवमी की शाम साढ़े सात बजे अपने घर से निकला था। इसके दो घंटे के बाद उसका फोन बंद हो गया। तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उन्हें किसी ने यह बताया कि सालिक को उसकी प्रेमिका के सोसो महली टोली स्थित घर में बांधकर पीटा जा रहा है।
मामला दो संप्रदायों का था। लिहाजा, सालिक के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों को साथ लेकर लड़की के घर पहुंचे।
 
मिन्हाज ने बताया कि वहां सालिक पिटाई के बाद अधमरा पड़ा मिला। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे रांची ले जाने की सलाह दी। इस दौरान रांची पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
 
सालिक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने मीडिया को बताया उसके गुप्तांग और शरीर के दूसरे हिस्सों में अंदरूनी चोट के निशान थे। उसका एक हाथ और पैर भी टूट गया था। पुलिस ने इस मामले में सालिक की प्रेमिका, उसकी मां और कुछ और लोगों से लंबी पूछताछ की है।

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख