ramcharitmanas
✕

हरियाणवी छोरी जो करती है 8 विदेशी लहजों में बात

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (12:40 IST)
- सर्वप्रिया सांगवान
कुछ लोग सही कहते हैं कि 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के!' हरियाणा के पानीपत ज़िले के एक कस्बे समालखा की जाह्नवी पंवार आठ अलग-अलग विदेशी लहजों में बात करती हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। ख़ास बात ये है कि वो अभी सिर्फ़ 13 साल की हैं।
 
बीबीसी के दफ्तर में जब उन्होंने लंदन से आए संवाददाता जेम्स से ब्रितानी लहज़े में बात की तो वो भी हैरान हुए बिना नहीं रह सके। यहाँ तक कि उनके ऑस्ट्रेलियाई लहजे की उन्होंने काफी तारीफ़ की।
 
जाह्नवी को अंग्रेज़ी में लिखा कुछ भी दीजिए और वो उसे ब्रिटिश, कैनेडियन, अमरीकी, ऑस्ट्रेलियाई, स्कॉटिश, फ्रेंच, जापानी और पॉश लहजों में बेहतरीन तरीके से बोल कर दिखा सकती हैं। और उन्होंने बीबीसी दफ़्तर में ऐसा किया भी।
जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने एक साल में 2 क्लास पास की हैं और सीबीएसई से इजाज़त लेकर उन्होंने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा कम उम्र में ही पास कर लीं। फ़िलहाल वो 13 साल की उम्र में बीए की पढाई कर रही हैं।
 
जाह्नवी ने ये सब सीखने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया और उनके पिता ने भी इसके लिए काफ़ी मदद की। उसके पिता पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि जाह्नवी बहुत जल्दी कुछ भी याद कर लेती है। जाह्नवी बहुत सुंदर गाती भी हैं। उन्होंने जब हमें रेबेका ब्लैक का 'हार्ट फ़ुल ऑफ़ स्कार' सुनाया तो पूरे न्यूज़रूम ने तालियां बजाई।
 
अब वो फ्रेंच भाषा भी सीख रही है और रशियन, इतालवी, जर्मन भाषाएं भी सीखना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि जब वो दुनिया घूमें तो वहां पर कोई उन्हें दूसरे देश से आया ना समझे, वो सबसे उन्हीं की भाषा और लहज़े में बात करना चाहती हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख