Hanuman Chalisa
✕

हुगली में बीजेपी के दफ्तर में आग, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Written By BBC Hindi
Updated: रविवार, 2 मई 2021 (19:34 IST)
-प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से
 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में टीएमसी की भारी जीत के बाद राज्य के कुछ इलाकों से हिंसा की खबरें भी सामने आने लगी हैं। रविवार शाम को कुछ लोगों ने हुगली जिले के आरामबाग में बीजेपी के एक दफ्तर में आग लगी दी।बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन टीएमसी ने इसका खंडन किया है। हुगली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ALSO READ: बंगाल में ममता बनर्जी की जीत पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान
 
इस बीच कोलकाता में भी कथित टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी के हेस्टिंग्स स्थित दफ्तर का घेराव किया और नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उनको कुछ देर बाद मौके से हटा दिया। कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव आयोग ने विजय जुलूस और जश्न मनाने पर पाबंदी लगा दी है।

ALSO READ: पार्थ चटर्जी बोले, बंगाल के लोगों ने ममता पर बार-बार हुए हमलों का करारा जवाब दिया
 
बावजूद इसके टीएमसी समर्थक जश्न मनाते, पटाखे फोड़ते और मिठाइयां बांटते देखे गए। आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों को गिरफ़्तार करने और संबंधित थाने के अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
 
चुनावी नतीजों में टीएमसी को बहुमत मिलने का संकेत मिलने के बाद ममता बनर्जी ने अपने आवास के बाहर जुटे समर्थकों से घर लौटने और कोई जश्न या विजय जुलूस नहीं निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी बाद में इस पर फैसला करेगी। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण से सावधानी बरतने को कहा।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

अगला लेख