Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में सर्जरी के बाद आधी हुई 500 किलो की महिला

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (11:55 IST)
पिछले दिनों अपने वज़न के कारण चर्चा में आईं मिस्र की महिला एमान अहमद अब्द अल एती के बारे में अच्छी ख़बर आई है। मुंबई के सैफ़ी अस्पताल ने कहा है कि सर्जरी के बाद 500 किलो की एमान का वज़न अब 250 किलो हो गया है।
 
दो महीने पहले सैफ़ी अस्पताल के डॉक्टर मुफ़्फ़ज़ल लकड़ावाला के नेतृत्व में उनकी सर्जरी हुई थी। अब्द अल एती दुनिया की सबसे ज़्यादा वज़न वाली महिला मानी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक़ इस समय अमेरिका की पॉलिन पॉटर सबसे ज़्यादा वज़न की हैं, जिनका वज़न 2012 में 293.6 किलो था।
 
अब्द अल एती के परिवार वालों का कहना है कि अपने वज़न के कारण 25 वर्षों तक वे अपने घर से नहीं निकल पाईं। अस्पताल का ये भी कहना है कि अब वे व्हीलचेयर पर ज़्यादा समय तक बैठ सकती हैं। अस्पताल ने सर्जरी की बाद की उनकी तस्वीरें भी जारी की है।
डॉक्टर लकड़ावाला ने एक बयान में कहा है कि अब्द अल एती का वज़न कम होना जारी है। उन्होंने बताया कि बचपन में स्ट्रोक के कारण अब भी उनके शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त है। बोलने और कुछ निगलने में भी उनकी परेशानी बनी हुई है। अब अस्पताल इस बात का इंतज़ार कर रहा है कि अब्द अल एती का वज़न इतना कम हो जाए कि वे सीटी स्कैन मशीन में फ़िट आ सकें और ये पता लगाया जा सके कि स्ट्रोक की वजह क्या थी।
 
डॉक्टर लकड़ावाला के मुताबिक़ अब उनके इलाज की अगली कड़ी में उन्हें छह महीने बाद मोटापे का एक ट्रॉयल ड्रग दिया जाएगा। अस्पताल अमेरिका स्थित एक दवा बनाने वाली कंपनी से ये दवा ख़रीदने की कोशिश कर रहा है।
 
अब्द अल एती के परिजनों का कहना है कि जन्म के समय वे पाँच किलोग्राम की थी। लेकिन बाद में उन्हें एलिफ़ैंटियासिस नाम की बीमारी हो गई, जिसमें इंफ़ेक्शन के कारण शरीर सूज जाता है। 11 साल की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते उनका वज़न काफ़ी बढ़ गया। उसके बाद स्ट्रोक के कारण वे बिस्तर पर पड़ गईं।
 
दिसंबर में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मेडिकल वीज़ा दिलाने में एमान की मदद की थी।
 
डॉ.लकड़ावाला ने एमान की तस्वीर के साथ सुषमा को ट्वीट किया था और मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने लिखा था, "मिस्र की एमान अहमद का वज़न 500 किलोग्राम है। साधारण प्रक्रिया से उन्हें मेडिकल वीज़ा मना हो गया है।" 
 
डॉ लकड़ावाला के ट्वीट के जवाब में सुषमा ने लिखा था, "मेरी नज़र में यह मामला लाने का शुक्रिया। मैं ज़रूर इनकी मदद करूंगी।"

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख