Tue, 21 Jul 2026

Notifications

BBChindi

अंडे के कुछ मजेदार फंडे

Last Updated: Tuesday, 28 February 2017 (10:21 IST)
Widgets Magazine
के लिए तो अंडे अच्छे होते ही हैं, साथ ही कुछ जगहों पर तो इनका साज सजावट के लिए भी इस्तेमाल होता है। जानिए अंडों से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।
ताजा या बासी?
वैसे तो अंडे बहुत जल्दी खराब नहीं होते लेकिन अगर आपको शक है तो पानी के ग्लास में अंडा डाल दें। अगर वह नीचे चला जाता है तो अंडा ताजा है और अगर पानी में ऊपर ही तैरता रहता है तो समझ लें कि बासी है।
 
खाएं या ना खाएं
अगर अंडे में थोड़ा हिस्सा लाल निकल आए, तो अक्सर लोग उसे खाने में संकोच करते हैं। लेकिन इसे खाना हानिकारक नहीं है। ये अंडे की जर्दी से जुड़ी हुई कुछ रक्त कोशिकाएं होती हैं।
 
उबला या नहीं?
अगर आप अंडा तोड़ने से पहले सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह ठीक से उबला है या नहीं, तो उसे मेज पर छोड़ दें। अगर अंडा ठीक से घूम रहा है, तो वह अंदर तक पक गया है और अगर इधर उधर लड़खड़ा रहा है, तो अब भी अंदर से कच्चा है।
 
पीला या सफेद?
अंडे के सफेद हिस्से में 57 फीसदी प्रोटीन होता है। अधिकतर लोग मानते हैं कि पीले हिस्से में कॉलेस्ट्रॉल के अलावा और कुछ भी नहीं होता लेकिन ऐसा नहीं है। अंडे की जर्दी में विटामिन ऐ, बी, डी और ई होता है।
 
कितनी पीली जर्दी?
जर्दी के पीलेपन से उसके पोषण का कोई लेना देना नहीं है। जर्दी का रंग मुर्गी के आहार पर निर्भर करता है। इसीलिए हर जगह के अंडे देखने में थोड़े अलग होते हैं।
 
हैंगओवर का इलाज
अगर रात में पार्टी में जरूरत से ज्यादा पी ली है, तो अगली सुबह नाश्ते में अंडे खाने से मदद मिलती है। अंडा शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को सोख लेता है और हैंगओवर से बचाता है।
 
सिर्फ मुर्गी के ही नहीं
हालांकि आम तौर पर मुर्गी के ही अंडे खाए जाते हैं लेकिन दरअसल बतख, बटेर, हंस और यहां तक कि शुतुरमुर्ग के अंडे भी खाए जा सकते हैं।
 
सारा साल अंडे
एक मुर्गी एक साल में लगभग 250 से 280 अंडे दे सकती है। मुर्गियां सारा साल अंडे देती हैं। अंडे देने का कोई खास सीजन नहीं होता। दुनिया भर की अंडों की 40 प्रतिशत पैदावार चीन में होती है।
 
रिपोर्ट: एमएल/आईबी
BBChindi
Read more on : अंडा सेहत अंडे का फंडा ताजा बासी उबला कच्चा Health Fresh Stale Boiled Raw Egg Right Egg