Hanuman Chalisa
✕

चीन में सड़कों पर अपना दूध बेच रही है महिला

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (16:04 IST)
चीन में एक मां का अपनी बेटी के इलाज के पैसे जुटाने के लिए सड़क पर अपना ब्रेस्ट मिल्क बेचना सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मियाओ वीडियो वेबसाइट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है।
 
 
इसमें एक माता-पिता ये बता रहे हैं कि उन्हें अपनी एक बच्ची के इलाज के लिए कम से कम एक लाख युआन (करीब दस लाख 17 हज़ार रुपये) की जरूरत है। उनकी बेटी आईसीयू में भर्ती है।
 
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ​वीबो पर इस वीडियो के शेयर होने के बाद से 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर 5000 कमेंट्स आ चुके हैं। ये वीडियो बच्चों के एक पार्क में फ़िल्माया गया है, जो चीन के गुवान्डूंग प्रांत के एक बड़े शहर शेंजन में स्थित है।
 
 
मां का कहना है कि वह जल्दी पैसा इकट्ठा करने के लिए अपना दूध बेच रही हैं क्योंकि उनकी एक बेटी आईसीयू में भर्ती है। बच्ची के पिता ने बताया कि उन्हें अस्पताल में 'एक लाख युआन' चुकाने हैं। डॉक्टर ने कहा है कि बच्ची के इलाज के बाद हमें ये भुगतान करने के लिए तैयार रहना होगा।
 
​हाल के कुछ वर्षों में चीन में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं क्योंकि यहां मेडिकल सेंटर्स पर दबाव बहुत बढ़ गया है और लोग लाइन से बचने के लिए ​अतिरिक्त पैसे तक देते हैं।
 
 
लोग कर रहे हैं अपील
इस वीडियो पर लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं और इस शेयर करते हुए ये लिख रहे हैं, 'सेल मिल्क, सेव गर्ल'। यूजर्स उस जगह के पास से गुजरने वाले लोगों से 'माता-पिता को पैसे देने' की अपील की। साथ ही कुछ ने कहा कि अगर उन्हें माता-पिता दिखे तो वो जरूर उनकी मदद करेंगे।
 
हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने माता​-पिता के प्रति ज्यादा सहानुभूति नहीं दिखी। एक शख्स ने ब्रेस्ट मिल्क बेचने को ''मदद मांगने का एक अश्लील तरीका'' कहते हुए इसे गलत बताया। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "सभी समझ सकते हैं कि आप मजबूर हैं और आपको मदद की सख्त जरूरत है लेकिन अपना दूध बेचकर आप अपनी प्रतिष्ठा कैसे बनाए रख सकते हैं।"
 
 
लेकिन एक व्यक्ति ने विरोध में आ रहे कॉमेंट्स की आलोचना की और कहा, "यह कई बेबस मां-बाप का प्यार है...जो लोग उन्हें लेकर गलत बोल रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि अगर वो तुम्हारी औलाद होती तो क्या तुम अपना चेहरा बचाते या अपने बच्चे की ज़िंदंगी?"

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख