suvichar
✕

1,400 किलो का वो बैल जिसने दुनिया भर में मचाई धूम

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (11:34 IST)
जिस तरह पूरी दुनिया में सामान्य से ऊंची कद के इंसानों को हैरत से देखा जाता है ठीक उसी तरह, पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में हज़ारों मवेशियों के झुंड में खड़े इस बैल को दूर से ही देखा जा सकता है और इसे देख कर हैरान हुए बगैर भी नहीं रहा जा सकता।
 
 
इसका नाम निकर्स है। ये एक स्टीयर है। स्टीयर्स बधिया किए हुए नर बैल होते हैं। इस बैल का वजन क़रीब 1,400 किलो है और ऊंचाई 6.4 फ़ीट है। माना जाता है कि यह स्टीयर मवेशियों की बड़ी तादाद वाले ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा बैल है।
 
 
हैरत की बात यह है कि इसका यही आकार इसको मौत से बचाने वाला साबित हुआ। दरअसल जब इस बैल के मालिक ज्योफ़ पियर्सन ने पिछले महीने इसकी नीलामी की कोशिश की तो बूचड़खाने वालों ने कहा कि वो उसे संभाल नहीं सकेंगे। इस तरह यह बैल बूचड़खाने से बच गया। ये अब पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में पर्थ से 136 किलोमीटर दक्षिण में स्थित लेक प्रीस्टन फीडलॉट में अपना बचा जीवन गुज़ारेगा।
 
 
फिरिजियन नस्ल का है निकर्स
पीयर्सन कहते हैं, "निकर्स (बैल का नाम) की जान बच गई है"। जबसे ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर ने इस बड़े बैल की ख़बर चलाई है उन्हें पत्रकारों के कई फ़ोन आ रहे हैं।
 
 
हॉल्सटीन फिरिजियन नस्ल का यह बैल अपनी प्रजाति के बैलों की औसत ऊंचाई से बड़ा है। उसे बतौर कोच (अन्य मवेशियों के आगे चलने वाले) के तौर ख़रीदा गया था। तब उसकी उम्र महज 12 महीने की थी।
 
 
पियर्सन बताते हैं कि जब वो उसे ख़रीदने गए तो वो अन्य स्टीयर्स की तुलना में कुछ बड़ा दिख रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से कुछ स्टीयर्स को उसी उम्र में बूचड़खाने भेजा जा रहा था।
 
 
उन्होंने कहा, "हमने देखा कि वो अन्य स्टीयर्स से बड़ा है और किसी को चोट नहीं पहुंचा रहा तो सोचा कि उसे अभी रहने दिया जाए।" लेकिन कुछ दिनों के बाद उन्होंने यह नोटिस किया कि इसका बढ़ना रुक नहीं रहा, लेकिन अब बेचे जाने के लिए वो काफी बड़ा है।
 
 
क़रीब 20,000 मवेशियों के मालिक पियर्सन कहते हैं कि निकर्स के पास अब ज़िंदगी के कुछ ही साल बचे हैं। वो कहते हैं, "अन्य मवेशियों के बीच निकर्स हिट है। उसके पीछे-पीछे अन्य मवेशी सैकड़ों की तादाद में बाड़े के इर्द-गिर्द चलते हैं। कई मवेशी भूरे रंग के वाग्यू (जापानी) प्रजाति से हैं। उनके बीच काले और सफेद में निकर्स और भी अलग दिखता है।"
 
<

An enormous steer in Western Australia is making headlines. At 194cm 'Knickers' is the largest in his category in Australia. Story: https://t.co/ZI472MBUU4 #7News pic.twitter.com/MDEMwEbD8R

— 7 News Central Queensland (@7NewsCQ) November 27, 2018 >
निकर्स नाम कैसे रखा गया?
पियर्सन कहते हैं, "जब वो बच्चा था और हम उसे ले कर आए तो उसकी दोस्ती हमारे पास मौजूद एक ब्राह्मण स्टीयर (ज़ेबू प्रजाति के स्टीयर) से हो गई थी। उस स्टीयर का नाम हमने ब्रा रखा था... इसीलिए इसे निकर्स नाम दे दिया। हमारे पास ब्रा और निकर्स दोनों हो गए।"
 
 
उन्होंने कहा, "हमने कभी सोचा नहीं था कि निकर्स एक दिन इतना बड़ा हो जाएगा।" रिकॉर्ड बुक के मुताबिक़ दुनिया का सबसे बड़ा जीवित स्टीयर इटली का बैलिनो है। 2010 में इसकी ऊंचाई 2.027 मीटर (6.65 फ़ीट) मापी गई थी।
 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख