dharma sangrah
✕

'उसने मुझे 'किस' करना चाहा और फिर...'

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (11:12 IST)
शनिवार को गोवा में एक अमरीकी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ हुई थी। अब पुलिस ने इस मामले में एक मोटरसाइकिल टैक्सी ड्राइवर को गिरफ़्तार किया है।
 
महिला द्वारा फ़ेसबुक पर तस्वीर पोस्ट करने के बाद इसिडोर फर्नांडीज को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस पोस्ट में अमरीकी महिला ने छेड़छाड़ के कथित वाक़ये के बारे में बताया है।
 
महिला ने लिखा है कि पहले ड्राइवर ने किस (चुंबन) के लिए कहा। जब महिला ने किस से इनकार कर दिया तो ड्राइवर ने अपनी पैंट में महिला से हाथ डलवाने की कोशिश की। फ़ेसबुक पर महिला ने अपनी पोस्ट को लोगों से शेयर करने का अनुरोध किया था।
 
उस महिला ने लिखा था कि 'इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोग शेयर करें ताकि कोई और लड़की इस तरह के जोख़िम में न पड़े।'
 
सोमवार रात को महिला ने फ़ेसबुक पर पोस्ट डाली थी। उन्होंने लिखा है कि फर्नांडीज की टैक्सी को डिनर के लिए किराए पर लिया था। अपनी पोस्ट में उन्होंने फर्नांडीज के बारे में लिखा है, ''वो दोस्त की तरह बात कर रहा था। वो जिस तरह से बात कर रहा था उससे बिल्कुल एहसास नहीं हुआ कि नुक़सान भी पहुंचा सकता है।''
 
उन्होंने अपने एफ़बी पोस्ट में लिखा है, ''उसने कहा कि वो डिनर करने तक इंतजार करेगा और वापस होटल छोड़ देगा। जब मैं उसके साथ वापस होटल जाने लगी तो उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। वो जबरन मेरा हाथ अपनी शर्ट के भीतर ले गया। वो लगातार कह रहा था कि ख़ुद को प्रोफ़ेशनल रखो। फिर वो मेरा हाथ अपनी पैंट के पास ले गया।''
 
महिला ने दावा किया है, ''वो किसी और रूट से लेकर जा रहा था। उसने कहा कि इस रूट से कम समय लगेगा। अचानक से उसने टैक्सी रोक दी। मैं कुछ समझ पाती कि उसका लिंग मेरे हाथ में था। मैंने उस पर कुछ पैसे फेंके और व्यस्त सड़क की तरफ़ भागी।''
 
हाल के महीनों में यौन उत्पीड़न से जुड़े अनुभवों को लेकर दुनिया भर की महिलाओं ने बोलना शुरू किया है। यौन उत्पीड़न को लेकर अपने अनुभव साझा करने का #metoo अभियान दुनिया भर में चला। हाल ही में एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने प्लेन में पैसेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख