biodatamaker

मॉडल ने बच्चे के साथ गुड़िया को कराया स्तनपान, सोशल मीडिया पर हंगामा

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (12:37 IST)
- शेरी राइडर (बीबीसी यूजीसी और सोशल न्यूज़)
 
अमेरिका मॉडल और अभिनेत्री क्रिसी टीगन ने स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर में क्रिसी अपने बच्चे और बेटी लूना की गुड़िया को स्तनपान करा रही हैं।
 
दो बच्चों की मां क्रिसी ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "लूना चाहती थी कि मैं उसकी गुड़िया को दूध पिलाऊं तो मुझे लगता है कि मेरे अब जुड़वा बच्चे हैं।"
 
एक दिन में ही उनकी इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर तीन लाख लोगों ने लाइक किया और ट्विटर पर 18 हज़ार बार इसे लाइक किया गया। हालांकि, हर किसी ने इसे सकारात्मक रूप से नहीं लिया। कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की।
एक शख़्स ने लिखा कि 'आपको अपने बच्चों के साथ की निजी लम्हों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर नहीं पोस्ट करनी चाहिए।'
 
एक ट्वीट पर क्रिसी ने टिप्पणी की हालांकि उसे बाद में हटा लिया गया। उन्होंने लिखा कि लोगों को मेरे स्तनपान कराने से इसलिए समस्या है क्योंकि उन्हें दूसरे लोगों से 'समस्याएं' हैं, उन्होंने कहा कि बच्चे को स्तनपान कराना बड़ा मुद्दा नहीं होना चाहिए।
 
एक ट्विटर यूज़र Cat'o9Tails ने लिखा कि वो बच्चों के जन्म, पीरियड्स और स्तनपान के बारे में समझती हैं और यह प्राकृतिक है लेकिन वह यह करते हुए लोगों की तस्वीरें नहीं देखना चाहती हैं।
 
इस पर मॉडल ने टिप्पणी की, "मुझे लोगों की आतिशबाज़ी, मेले की सेल्फ़ी और स्विमिंग पूल की तस्वीर देखने में दिक्कत नहीं है तो लोगों को भी दूसरों का सम्मान करना चाहिए।"
 
क्रिसी ने गायक जॉन लेजेंड से शादि की है। उनकी फ़ेसबुक पोस्ट पर भी कई लोगों ने टिप्पणियां कीं जिसमें से कोई उनकी सराहना कर रहा था तो कोई कह रहा था कि उन्हें ख़ुद को ढंकना चाहिए।
 
वहीं, स्तनपान को लेकर अभियान चलाने वालों ने इसकी प्रशंसा की है और उन्होंने #normalizebreastfeeding नाम से हैशटेग भी चलाया।
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी मॉडल या अभिनेत्री ने स्तनपान की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। 2016 में अभिनेत्री लिव टेलर ने ऐसी है एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
 
अभिनेत्री ठेंडी न्यूटन ने लेटीट्यूट फ़ेस्टिवल के दौरान की स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि यह 'सब से बढ़िया ख़ुशी' है।
 
इस साल मार्च में कनाडा की गायक अलानिस मोरिसेट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थीं।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

अगला लेख