Hanuman Chalisa

शराब छोड़ने पर आपके शरीर में क्या होता है

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (12:36 IST)
नए साल में बहुत सारे लोग अपनी सेहत का ख़्याल रखने की ठानते हैं। बहुत से ऐसे भी हैं जो सोचते हैं कि 'अब बस, शराब छोड़ देंगे।' इसका सीधा फायदा जेब के साथ साथ सेहत को भी होता है। ब्रिटेन की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा एनएचएस के मुताबिक़, शराब घटाने पर आपको अपने शरीर में ये बदलाव दिखने लगेंगे:
 
*सुबह उठने पर बेहतर महसूस होगा
*दिन में कम थकान होगी
*ज़्यादा फ़िट महसूस करेंगे
*वज़न कम होने लगेगा या बढ़ना बंद हो जाएगा
 
ये बदलाव आपको तुरंत ही महसूस होने शुरू हो जाएंगे। अगर आप लगातार शराब घटाते रहें या छोड़ दें तो आपको शरीर में लंबे समय तक रहने वाले ये चार बदलाव नज़र आएंगे।
 
नींद बेहतर आने लगेगी
हालांकि शराब पीने के बाद बड़ी जल्दी नींद आ जाती है लेकिन यह गहरी नींद नहीं होती।
 
2013 में विज्ञान के एक जर्नल 'अल्कोहोलिज़्म' में नींद पर शराब के असर से जुड़ी एक रिपोर्ट छपी जिसमें बताया गया कि किसी भी मात्रा में शराब पीने से नींद तो तुरंत आ जाती है, नींद के पहले चरण में गहरी नींद भी आती है लेकिन दूसरे चरण में नींद बार-बार टूटती है।
 
एनएचएस के मुताबिक, शराब का सेवन घटाने पर आप सुबह ज़्यादा तरोताज़ा महसूस करते हुए उठेंगे।
 
बीमारियों से लड़ने की बेहतर क्षमता
बहुत ज़्यादा शराब पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है जिससे कई तरह की बीमारियां होने का ख़तरा बढ़ जाता है। एनएचएस के मुताबिक़ जो लोग बहुत शराब पीते हैं उन्हें संक्रामक बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं।
 
ऐसा होता है क्योंकि ज़्यादा शराब साइटोकिन बनने में रुकावट डालती है। साइटोकिन वे तत्व हैं जो शरीर की इंफ़ेक्शन से लड़ने की ताक़त में अहम भूमिका निभाते हैं।
 
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्कोहल एब्यूज़ एंड एल्कोहोलिज़्म की एक रिपोर्ट कहती है कि शराब पीने के 24 घंटे बाद तक शरीर में साइटोकिन का निर्माण धीमा रहता है।
 
बेहतर मूड
एनएचएस के मुताबिक़ शराब और अवसाद में गहरा रिश्ता है। हैंगओवर से भी लोगों का मूड अक़सर ख़राब हो जाता है और उन्हें बेचैनी महसूस होती है। अगर आप पहले से ही निराश या दुखी हैं तो शराब इन भावनाओं को और बढ़ा सकती है। एनएचएस के मुताबिक़ शराब की मात्रा घटाने से आपका मूड बेहतर हो सकता है।
 
त्वचा बेहतर हो जाएगी
बहुत से लोगों को शराब छोड़ते ही अपनी त्वचा में बदलाव नज़र आने लगता है। अमरीका के एसोसिएशन ऑफ़ डर्माटॉलॉजी के मुताबिक़ शराब त्वचा के लिए बुरी है। यह त्वचा को सुखाती है और धीरे-धीरे बर्बाद कर देती है जिससे शराब पीने वाला व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा नज़र आने लगता है।
 
कितनी शराब यानी बहुत ज़्यादा शराब?
ब्रिटेन की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि एक हफ़्ते में किसी भी महिला या पुरुष को 14 'यूनिट' से ज़्यादा शराब नहीं पीनी चाहिए। वहां की सरकार दस मिलीमीटर अमिश्रित शराब को एक 'यूनिट' मानती है। इसका मतलब है कि ब्रिटेन के लोगों को एक हफ़्ते में ज़्यादा से ज़्यादा दस छोटे गिलास वाइन पीने की सलाह दी जाती है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख