shradh paksha
✕

एसी की छुट्टी कर देगा यह पतला सा पदार्थ?

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (11:36 IST)
अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पतला पदार्थ तैयार किया है जिसके आपको शायद एयर कंडीशनर की जरूरत न पड़े। 'साइंस' जर्नल में छपे एक शोध में इस बारे में जानकारी दी गई है।
अध्ययन रिपोर्ट कहती है कि इस ग्लास-पॉलिमर हाइब्रिड पदार्थ की मोटाई 50 माइक्रोमीटर है, जो एल्युमिनियम से थोड़ा ही ज्यादा मोटा है। इसके जरिए सूरज की रोशनी से गर्म होने वाली सतह को ठंडा किया जा सकता है। इसे बहुत कम लागत में तैयार किया जा सकता है और इसके लिए बिजली की भी जरूरत नहीं होगी।
 
शोधकर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ कॉलराडो में एसोसिएट प्रोफेसर शियाओबो ईन का कहना है, "हमें महसूस होता है कि बेहद कम खर्च वाली मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के जरिए इस रेडिएक्टिव कूलिंग टेक्नॉलजी से आम इस्तेमाल की चीजें बनाई जा सकती हैं।" इस पदार्थ के जरिए न सिर्फ इमारतों और अन्य चीजों को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है बल्कि इससे सोलर पैनल की उम्र भी बढ़ाई जा सकती है।
 
थर्मोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट्स में पानी और बिजली का इस्तेमाल कर मशीनों को इस तापमान पर बनाए रखने की कोशिश होती है कि वे काम कर सकें। वहां इस नए पदार्थ से संसाधन की बचत की जा सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह पदार्थ सूरज की गर्मी को इन्फ्रारेड रेडिएशन में बदलकर उसे गायब कर देता है।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ व्योमिंग्स में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल एंड आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर गांग टान कहते हैं, "छत के ऊपर 10 से 20 वर्ग मीटर की जगह में इस पदार्थ को लगाने से घर में इतनी ठंडक हो जाएगी कि गर्मियों में एक परिवार उसमें आराम से रह सके।" यह इतना हल्का है कि घुमावदार जगहों पर भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह पदार्थ अभी बाजार में नहीं आया है। लेकिन बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन करना बहुत आसान होगा।
 
- एके/वीके (एएफपी)
Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

अगला लेख