biodatamaker
Fri, 28 Aug 2026

Notifications

BBChindi

किस ख़ासियत के कारण अहमदाबाद बना विश्व धरोहर

Last Modified:?> Monday, 10 July 2017 (12:52 IST)
Widgets Magazine
- मिर्जा एबी बेग 
संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने के शहर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल किया है। अहमदाबाद भारत का पहला शहर है जिसे विश्व सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया है।
 
यूनेस्को समिति ने पिछले दिनों अहमदाबाद के अलावा कंबोडिया में समबोर पेरी कुक के मंदिर क्षेत्र के अलावा चीन के कलाँगसो को भी विश्व विरासत सूची में शामिल किया है।
 
गौरतलब है कि इस दौड़ में भारतीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला शहर मुंबई भी थे।
संस्था ने अपनी साइट पर इस बारे में लिखा है कि 'अहमदाबाद के क़िलेबंद शहर को सुल्तान अहमद शाह ने 15 वीं सदी में नदी साबरमती के किनारे बसाया था। यह शहर वास्तुकला का शानदार नमूना पेश करता है जिसमें छोटे किले, क़िलेबंद शहर की दीवारों और दरवाज़ों के साथ कई मस्जिदों और मकबरे महत्वपूर्ण हैं।'
 
मददगार
इसमें कहा गया है कि 'इसमें बाद में बनाए हिंदू और जैन धर्म के मंदिर भी शामिल हैं। यह शहर छठी शताब्दी से अब तक गुजरात की राजधानी के रूप में बना हुआ है।
BBChindi
Read more on : अहमदाबाद विश्व धरोहर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी गुजरात Gujarat Ahmedabad Unesco World Heritage World Heritage City