Mon, 20 Jul 2026

Notifications

BBChindi

बेंगलुरु में लड़की ने प्रेमी पर 'तेजाब फेंका'

Last Modified:?> Wednesday, 18 January 2017 (14:08 IST)
Widgets Magazine
- इमरान कुरैशी (बेंगलुरू से)
 
बेंगलुरू में शादी से इनकार किए जाने पर एक महिला ने अपने प्रेमी पर तेज़ाब डाल दिया है। पेशे से नर्स लिदिया यशपाल पर आरोप है कि उन्होंने 32 साल के जयकुमार पुरुषोत्तम के चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया है। उन पर अस्पताल के छुरे से चेहरे पर वार करने के भी आरोप हैं।
पुरुषोत्तम की ओर से पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लिदिया से उनका चार साल से प्रेम संबंध था और लिदिया उनसे शादी करना चाहती थी। लेकिन वे शादी से यह कह कर मना कर रहे थे कि धर्म अलग होने के कारण उनके माता-पिता नहीं मान रहे हैं।
 
पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक़ पुरुषोत्तम ने लिदिया से पिछले तीन महीनों से दूरी बना ली थी। और लिदिया ये जानकर बहुत गुस्से में थी कि पुरुषोत्तम शादी के लिए दूसरी लड़की की तलाश कर रहे हैं।
 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एमएन अनुछेत ने बीबीसी हिंदी को बताया, "मैंने ऐसा मामला पहली बार देखा है। पिछले 12 साल के रिकॉर्ड में किसी महिला का पुरुष पर एसिड अटैक का कोई मामला नहीं मौजूद है। मैं दूसरे विभागों की बात नहीं कह सकता।"
 
बेंगलुरू (पश्चिम) पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं, "शहर में इस तरह का ये पहला मामला है। मुझे याद नहीं कि किसी महिला ने किसी पुरुष पर तेज़ाब से हमला किया हो।"
 
पुलिस को अभी लिदिया की न्यायिक हिरासत नहीं मिली है। लिदिया यशपाल को बुधवार को अदालत में हाजिर होना है।
 
BBChindi
Read more on : बेंगलुरु लड़की प्रेमी तेजाब फेंका Girl Lover Bangalore Acid Thrown