Daily Horoscope
✕

अयोध्‍या में राम मंदिर को लेकर क्‍यों भड़क रहे पाकिस्तानी मुस्‍लिम?

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2024 (17:37 IST)
File photo
Pakistan On Ram Mandir: उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में धूम है। 22 जनवरी को राम मंदिर समारोह का भव्‍य आयोजन होगा, जिसमें देश दुनिया से लोग आ रहे हैं। साधू संतों जमा होने वाले हैं। जाहिर है इतने विशाल आयोजन में देशभर के साथ दुनिया के कोने कोने से लोग खासतौर से हिंदू आएंगे। यहां तक कि रिपोर्ट के मुताबिक कई मुस्‍लिम देशों की शख्‍सियत भी इस समारोह में शिरकत कर सकती है।

ठीक इसके उलट पाकिस्‍तान के मुस्‍लिम भड़क रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के लोगों को जब यह पता चला कि राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर कई मुस्लिम देश के प्रमुख भी शिरकत करने वाले हैं तो यह बात उससे बर्दाश्‍त नहीं हो रही है।

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। इसकी चर्चा भारत समेत पूरी दुनिया में हो रही है। जबकि राम मंदिर के मुद्दे पर भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रहने वाले कुछ और ही प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्हें ये बात हजम ही नहीं हो रही है कि भारत के अयोध्या में काफी संघर्ष के बाद राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। इसी मुद्दे पर पाकिस्तानी यूट्यूबर नाइला ने अवाम के बीच जाकर लोगों से राम मंदिर को लेकर प्रतिक्रिया ली।

क्‍या बोले पाकिस्‍तानी : पाकिस्तानी यूट्यूबर ने पूछा की अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस पर आप लोग क्या सोचते हैं? इस पर पाकिस्तानी अवाम ने कहा कि हमें इस बात का बहुत दुख है कि बाबरी मस्जिद को गिरा के मंदिर को बनाया गया है। हम चाहते हैं कि दुनिया में मौजूद सारे मुस्लिम देशों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हालांकि, एक और पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि हमें तो ऐसे मुस्लिम देशों पर लानत भी है, जो राम मंदिर का समर्थन कर रहे हैं।

इस्‍लाम के लिए शर्म की बात : पाकिस्तान के लोगों को जब पता चला कि राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर कई मुस्लिम देश के प्रमुख भी शिरकत करने वाले हैं तो वो और ज्यादा खफा गए। उन्होंने कहा कि ये इस्लाम धर्म के लिए शर्म की बात है कि मुस्लिम देश के मुखिया मंदिर के उद्घाटन पर जा रहे हैं। पाकिस्तानी अवाम ने कहा कि हमें राम मंदिर बनने की वजह से काफी दुख हो रहा है। इसके अलावा अवाम ने कहा कि अगर आज के तारीख में हमारा नेता इमरान खान रहते तो कभी भी राम मंदिर नहीं बनता।

बता दें कि जहां एक तरफ पाकिस्‍तानी नागरिक मोदी सरकार की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारत में एक तरफ विकास भी हो रहा है और दूसरी तरफ अपनी आस्‍था के सबसे बडे प्रतीक भगवान राम का मंदिर भी बन रहा है। वहीं कुछ पाकिस्‍तानी कह रहे हैं कि पाकिस्‍तानी सरकार अपने देश के लिए क्‍या कर रही है।    
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख