sawan somwar

Ayodhya: प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बारे में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

सोनिया गांधी को भी आमंत्रित किया

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2024 (15:03 IST)
  • 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो लॉन्च किया
  • अधीर रंजन चौधरी भी आमंत्रित
  • 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद
Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को कहा कि वे 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर (Ram temple) के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इस पर वे बहुत जल्द फैसला करेंगे। खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
 
खरगे बोले, मैं इस पर बहुत जल्द फैसला करूंगा : कांग्रेस ने पहले कहा था कि समारोह में शामिल होने को लेकर उनके फैसले के बारे में सही समय पर अवगत कराया जाएगा। उनके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। मैं इस पर बहुत जल्द फैसला करूंगा।

ALSO READ: PM मोदी ने कहा, रामनगरी अयोध्या को पूरी दुनिया से जोड़ेंगे
 
खरगे ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में समारोह के लिए उन्हें भेजे गए निमंत्रण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुझे निमंत्रण मिला है। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी के पूर्व प्रधान सचिव (मंदिर) ट्रस्ट के सचिव के साथ आए थे। उन्होंने मुझे आमंत्रित किया है। मैं इस पर बहुत जल्द फैसला करूंगा।

ALSO READ: Ayodhya : इकबाल अंसारी को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता
 
राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि यह व्यक्तिगत आस्था के बारे में है। अगर निमंत्रण है तो आप जा सकते हैं, कोई अन्य भी जा सकता है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख