suvichar
✕

उमा भारती का बड़ा बयान, राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम से मोदी के जाने के बाद ही रामलला के दर्शन करने पहुंचूंगी

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2020 (12:26 IST)
भोपाल। भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों की 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम से वापसी के बाद ही रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगी।

उमा ने ट्वीट किया, ‘कल जब से मैंने (केन्द्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जी तथा भाजपा के नेताओं के बारे में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने का सुना, तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए ख़ासकर नरेंद्र मोदी जी के लिए चिंतित हूं। इसीलिये मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है कि शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मैं अयोध्या में सरयू (नदी) के किनारे पर रहूँगी।

उन्होंने कहा कि मै भोपाल से आज (सोमवार को) रवाना होऊंगी। कल (मंगलवार) शाम अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में जहां नरेंद्र मोदी और सैकडों लोग उपस्थित हों, मैं उस स्थान से दूरी रखूँगी।

उमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मैं रामलला के दर्शन करने पहुंचूंगी। उन्होंने कहा, ‘यह सूचना मैंने अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है कि माननीय नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह की सूची में से मेरा नाम अलग कर दें।‘

इससे एक दिन पहले, उमा ने ट्वीट किया था कि शनिवार को मुझे 4 अगस्त को अयोध्या पहुंचकर 6 अगस्त तक वहां रहने का निर्देश राम जन्मभूमि न्यास की ओर से मिला है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख