सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या : रामलला के दरबार में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी
- अयोध्या में कौन-कौन रहेगा PM नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर
- राममंदिर पर दिग्विजय के बयान पर भड़के पवैया,आतंकियों के वध पर रोने वाले कारसेवकों के बलिदान पर चुप क्यों ?
- Special Story: राममंदिर के लिए सोने की ईंट देकर बाबर के नाम पर लगे कलंक को मिटाना चाहते हैं प्रिंस हबीबुद्दीन तुसी
- Ayodhya भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रसिद्ध शेफ बनाएंगे नरेन्द्र मोदी का भोजन, खिलाएंगे गुजराती पकवान
भूमि पूजन से पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे विशेष पूजा
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान वह हनुमानगढ़ी में भी विशेष पूजा करेंगे।
हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे।
महंत राजू दास ने कहा कि हनुमानगढ़ी में विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे।
उल्लेखनीय है कि रामनगरी अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह करीब 600 लोग शामिल होंगे। अयोध्या भी पूरी सजधज के साथ तैयार है। युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं।
नगरी को श्रीराम मय करने के लिए दीवारों पर रामायण से जुड़े दृश्यों और चरित्रों को उकेरा जा रहा है। मंदिरों साफ कर रंगा जा रहा है। शहर की महत्वपूर्ण इमारतें भगवा रंग में रंगी नजर आ रही हैं। इस सबसे शहर की खूबसूरती और निखर आई है।

5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे: महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी pic.twitter.com/0kSdwEZtob
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2020