biodatamaker

कन्नौज से जाएगा रामलला के लिए खास इत्र, जानिए क्या है इसकी विशेषता

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2024 (17:57 IST)
Special perfume will be sent from Kannauj for Ramlala : अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तमाम राम भक्तों के उत्साह के बीच कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने रामलला को महकाने के लिए खास सुगंध तैयार की हैं। आगामी 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में पूजा के दौरान प्रयोग करने के लिए इसे मंदिर निर्माण न्यास को भेंट किया जाएगा।
 
‘कन्नौज अतर्स एण्ड परफ्यूम्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बुधवार को बताया कि कन्नौज में सभी छोटे-बड़े इत्र व्यवसायियों ने मिलकर कुछ खास खुशबुएं तैयार की हैं जिन्हें रामलला की सेवा में आज अयोध्या भेजा जाना है। उन्होंने बताया कि एक रथ पर विभिन्न प्रकार के इत्र और सुगन्धित जल को एकत्र करके नगर में भ्रमण कराकर अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।
 
त्रिवेदी ने बताया कि इन खास तरह के इत्र और खुशबूदार जल को आगामी 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में पूजा के दौरान प्रयोग करने के लिए मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया, कन्नौज में गुलाब के फूलों से निर्मित गुलाब जल बनाकर तैयार किया गया है जिससे रामलला स्नान करेंगे। उसके बाद रामलला कन्नौज के मशहूर इत्र अतर मिट्टी, अतर मोतिया, रूह गुलाब, चंदन के तेल और हिना से सुगंधित होंगे।
ALSO READ: रामलला की ननिहाल छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को नहीं बिकेगी शराब
त्रिवेदी ने बताया, इतना ही नहीं, कन्नौज के इत्र व्यवसायियों ने सर्दी को ध्यान में रखते हुए अपने रामलला के लिए अतर शमामा भी बनाया है जो ठंड से बचाने में मदद करता है। इस खास इत्र को बनाने में जड़ी-बूटियों का मिश्रण भी प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि कन्नौज का इत्र सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पूरे मंदिर प्रांगण को भी अपनी खुशबू से महकाएगा।
ALSO READ: रामलला के दर्शन के लिए गई काशी की मुस्लिम महिलाएं, अयोध्या से लेकर आएंगी रामज्योति
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक नामी-गिरामी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

अगला लेख