Hanuman Chalisa
✕

राम जन्मभूमि से ही अयोध्या की पहचान : अवधेश दास

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (19:30 IST)
अयोध्या मामले के स्वामित्व के फैसले की घड़ी धीरे-धीरे करीब आ रही है। इसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है। अयोध्या के बड़े भक्त महल के महंत व विश्व हिन्दू परिषद मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महंत अवधेश कुमार दास ने साफ शब्दों में कह दिया है कि रामजन्मभूमि से ही अयोध्या की पहचान है और वहां जन्मभूमि के अतिरिक्त कुछ भी स्वीकार नहीं है।

महंत अवधेश दास ने 'वेबदुनिया' से चर्चा में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 3 वर्षों से अयोध्या के स्वरूप को बदलना शुरू कर दिया है। भविष्य में भी अयोध्या और सुंदर बनेगी, इसमें कोई संसय नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का हम सभी इंतजार कर रहे हैं, जो भी फैसला आएगा, उसका सबको शांति के साथ अध्ययन करना चाहिए। उसको समझना चाहिए। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि शीर्ष अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर फैसला हमारे पक्ष में ही आएगा।

महंत अवधेश दास ने कहा कि अगर हमारे पक्ष में फैसला नहीं आता है तो हमारी केंद्र व राज्य दोनों जगह सरकार है। हम विधेयक पास कराकर राम मंदिर बनाएंगे। इसमें कोई संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि नहीं तो फिर यहां कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में राम राज्य की स्थापना होनी चाहिए क्योंकि यहां अनादिकाल से राम राज्य की ही स्थापना रही है। बीच में विधर्मियों ने अपने-अपने शासनकाल में इस देश की व्यवस्था को बिगाड़ दिया। 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख