dharma sangrah
✕

अलीगढ़ के चाचा नेहरू मदरसे में गूंजेगा राम नाम, होंगे भजन-कीर्तन

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (13:53 IST)
Lord Shri Ram Bhajan Kirtan in Aligarh Madrasa:  अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यूपी ही नहीं पूरा देश उत्‍साहित है। इस समारोह में हिंदुओं के साथ ही मुस्‍लिम समुदाय के लोग भी हिस्‍सा ले रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जितनी खुशी हिन्दुओं में है, उससे ज्यादा मुस्लिमों में उत्‍साह है। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है।

दरअसल, अलीगढ़ में चाचा नेहरू मदरसा है, जहां भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मदरसे में रामधुन के साथ भजन-कीर्तन किया जाएगा। मदरसे के बच्चों के दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ होती है। सभी बच्चे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर काफी उत्‍साहित हैं।

गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास : बता दें कि अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके में स्थित मदरसा चाचा नेहरू के प्रिंसिपल और AMU के पूर्व प्रोफेसर डॉ मोहम्मद इलियास ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह भारतीय संस्कृति और गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास रखने वाले लोग हैं। इसलिए 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उनका मदरसा भी इस समारोह में भाग लेगा और बच्चों के साथ भजन-कीर्तन गाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी का जा चुकी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मदरसे का पूरा स्टाफ काम में लगा हुआ है।

गायत्री मंत्र से दिन की शुरुआत : मदरसे के वाइस प्रिंसिपल यासमीन ख़ालिद बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम अपना पूरा सहयोग दे देंगे। मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र से होती है। सुबह आते ही बच्चे सबसे पहले गायत्री मंत्र पढ़ते हैं उसके बाद इनके दिन की शुरुआत होती है। वहीं बच्चे भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन और श्लोक गाने को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्होंने आगे कहा हम सेकुलर लोग हैं, हर भागीदारी में शामिल है हमारा भारत बहुत महान है हम सब इस में हिस्सेदार हैं।
Edited By : Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख