Hanuman Chalisa

Ram Mandir Ayodhya: श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी, भीड़ नियंत्रण के व्यापक बंदोबस्त

सुबह 6 से रात 10 बजे तक कर सकेंगे दर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (12:57 IST)
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर में गुरुवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं (devotees) के आने का सिलसिला जारी है और जिला प्रशासन ने दर्शन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के बाहर आरएएफ और सीआरपीएफ (RAF and CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है। श्रद्धालु सुबह 6 से रात 10 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।
 
दोपहर 12 से 12.15 बजे के बीच आरती और भोग : मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि दर्शन अवधि के दौरान दोपहर 12 से 12.15 बजे के बीच भगवान की आरती और भोग के लिए 15 मिनट का समय लिया जाएगा। पौष पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक नगरी अयोध्या में आस्था पूरे उफान पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।

ALSO READ: पहले दिन करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, उमड़ता सैलाब देख CM योगी ने की मीटिंग
 
सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ : इस बीच श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की होड़ के चलते लगे जाम की वजह से अयोध्या जिले की सीमा से 15 किलोमीटर पहले बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी की लगभग सभी सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।

ALSO READ: Ayodhya Ram Mandir : रामलला के दर्शन के लिए लगी भारी भीड़, महाराष्ट्र से बंगाल तक के श्रद्धालु हुए शामिल
 
अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि हम स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि हमने आपातकालीन वाहनों और जल्द खराब होने वाली उपभोक्ता वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को फैजाबाद जाने की अनुमति दी है, लेकिन अयोध्या कस्बे में प्रवेश अब भी बंद है। अयोध्या जिले में प्रवेश करने वाली विभिन्न सड़कों से सभी यातायात को निषिद्ध कर दिया गया है।
 
नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को दी हिदायत : इस बीच राज्य सरकार की ओर से एक अपील जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि वीआईपी लोग अयोध्या की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या प्रदेश सरकार को 1 सप्ताह पहले सूचित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्रियों से मार्च तक अयोध्या राम मंदिर न जाने को कहा है। कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

'गिरफ्तार करें या मार दें, फिर भी बांग्लादेश लौटूंगी'— शेख हसीना का बड़ा ऐलान

69 साल का 'चार्ल्स शोभराज' जैसा शातिर मेहमान, जिसने लक्जरी होटलों को 30 साल में लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगाया

LIVE: अमरनाथ यात्रा : 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अल्कोहल वाली दवाओं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दुकानों को भी रखना होगा रिकॉर्ड, जानिए क्‍या है नया नियम?

फ्रांस की मोरोक्को पर 2 गोलों की जीत के बाद पेरिस में भड़के दंगे (Video)

अगला लेख