ramcharitmanas

अयोध्या पर फैसले से पहले कानपुर में हाई अलर्ट, बैलून के रडार पर शहर

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (09:15 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर के फैसले को लेकर जहां पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है तो वहीं संवेदनशील जिलों में से एक कानपुर में भी पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है और इसके लिए कानपुर पुलिस ने आईआईटी, कानपुर से एयरोस्टेट बैलून मंगाकर हवाई निगरानी करने का खाका तैयार कर इसकी शुरुआत कानपुर के परेड चौराहे पर लगाकर प्रारंभ भी कर दिया है।
ALSO READ: अयोध्या पर सुप्रीम फैसले से पहले पुलिस-प्रशासन का स्पेशल 'सोशल' प्लान
इस बैलून की खासियत यह है कि इसे 100 मीटर की ऊंचाई पर लगाने से 4 से 6 किलोमीटर के दायरे पर नजर रखी जा सकती है और इसी दायरे में हो रहीं गतिविधियों को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है।
 
इसके बारे में कानपुर आईआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुब्रमण्यम ने बताया कि इसका निर्माण आईआईटी, कानपुर ने किया है। इसकी विशेष खासियत यह है कि यह बैलून किसी भी दिशा में घूमकर आने जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रख सकता है।
ALSO READ: अयोध्या राममंदिर मामले पर इस तारीख को आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानिए वजह?
इस बैलून में दूर तक क्षमता रखने वाला कैमरा लगा हुआ है, जो कि छोटी से छोटी चीजों को कैद करके हम तक पहुंचाने का कार्य करेगा। इस बैलून को नियंत्रित करने के लिए एक रिमोट भी है, जो कि इसका नियंत्रण करता है। इस बैलून का बैकअप 3 दिन तक का है और 3 दिन तक की सारी गतिविधियों को हम एकसाथ देख सकते हैं।
ALSO READ: अयोध्या पर पीएम मोदी की मंत्रियों को नसीहत, अनावश्यक बयानबाजी से बचें
कानपुर के एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि आईआईटी में विकसित एयर सर्विलांस की निगरानी सीओ कोतवाली राजेश पांडे करेंगे। यह व्यवस्था अयोध्या मामले के आने वाले फैसले के मद्देनजर की गई है।
 
गौरतलब है कि देर रात आईआईटी, कानपुर द्वारा बनाए गए बैलून की कार्यक्षमता को देखने के लिए एडीजी प्रेम प्रकाश परेड चौराहे पर पहुंचे थे और इसकी संपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख