dharma sangrah
✕

मोदी प्रधानमंत्री न होते तो राम मंदिर नहीं बन पाता, फिर आया प्रमोद कृष्णम का बयान

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2024 (16:38 IST)
Ram Mandir Inauguration : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने रविवार को कहा कि श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य राममंदिर के निर्माण का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जाना चाहिए। कृष्णम ने कहा कि यह सच है कि मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हुआ है और श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरु हुआ और सोमवार को उसकी प्राण-प्रतिष्ठा है मगर यह भी सत्य है कि यदि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री न होते और उनकी जगह कोई अन्य प्रधानमंत्री होता तो संभवत: न्यायालय का फैसला न हो पाता और न ही जन्मभूमि स्थल पर राम मंदिर का निर्माण हो पाता।
ALSO READ: राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराना ठीक नहीं, कांग्रेस पर फिर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम
इससे पहले भी वे कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने पर निशाना साध चुके हैं। यह मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम है कि इतने कम समय में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। इसलिए मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ दिन का सर्वाधिक श्रेय वह नरेन्द्र मोदी को देना पसंद करेंगे।
उन्होने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान कितनी सरकारें आईं और गईं। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), आरएसएस,बजरंग दल,संत महात्माओं का संघर्ष और बलिदान इस आंदोलन में है मगर यदि मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो यह मंदिर नहीं बन पाता। गौरतलब है कि कल्कि धाम के पीठाधीश्वर श्री कृष्णम श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार की सराहना करते रहे हैं। कई बार अपने बेबाक बयानों से उन्होने अपनी ही पार्टी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है। एजेंसियां 
 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

अगला लेख