Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अयोध्या में रामायण थीम वाले मोबाइल कवर की भारी मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (20:38 IST)
Demand for Ramayana themed mobile cover : मोबाइल के कवर विक्रेताओं का कहना है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले महाकाव्य रामायण से संबंधित थीम वाले कवर की भारी मांग है। इन मोबाइल कवर के लिए अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के वास्ते विक्रेताओं ने छूट की पेशकश भी शुरू कर दी है। कुछ तो इन्हें मुफ्त बांटने के बारे में भी सोच रहे हैं।
 
रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीर्थ नगरी अयोध्या में मौजूद रहेंगे। किशोर नामक एक विक्रेता ने कहा, इस बार राम मंदिर को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह है। सुबह से शाम तक काफी संख्या में बच्चे आते हैं। अगर हम अन्य थीम पर आधारित एक या दो (मोबाइल) लेमिनेशन करते हैं, तो 20 लेमिनेशन भगवान राम से संबंधित होते हैं।
 
मुफ्त बांटने के बारे में भी रहे हैं सोच : उन्होंने कहा, चाहे धनुर्धारी राम हों, या बिना धनुष धारण किए राम। मैंने भगवान राम या राम मंदिर से संबंधित थीम पर इतना लेमिनेशन होते कभी नहीं देखा। इस थीम पर लगभग 20-30 लोग लेमिनेशन के लिए आते हैं। इन मोबाइल कवर के लिए अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के वास्ते विक्रेताओं ने छूट की पेशकश भी शुरू कर दी है। कुछ तो इन्हें मुफ्त बांटने के बारे में भी सोच रहे हैं।
 
दिनेश कुमार नामक एक अन्य विक्रेता ने कहा, अगर कोई भगवान राम का भक्त है, तो वह तुरंत इससे संबंधित फोन कवर मांगता है और यह भी बताता है कि बाजार में एक नई चीज आई है। हम ऐसे कवर पर छूट भी देते हैं। जैसे ही रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चर्चा शुरू हुई, हमने 'राम (मोबाइल कवर) केस' भी लाना शुरू कर दिया।
 
एक अन्य दुकान मालिक राज कुमार खुराना ने कहा, जो भी ग्राहक आ रहे हैं और जो भी (मोबाइल के) नए मॉडल इस्तेमाल में हैं, उनके लिए हम खुद राम मंदिर की थीम पर आधारित कवर बनाएंगे और मुफ्त में बांटेंगे। उन्होंने कहा, बहुत से लोग स्वयं इसकी मांग करते हैं, लेकिन हम उनमें से प्रत्‍येक को राम मंदिर की थीम वाला कवर देने के बारे में सोच रहे हैं। 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह के आयोजन में बहुत कम समय रह गया है और ऐसे मोबाइल कवर के प्रति लोगों में उत्साह स्पष्ट देखा जा सकता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख