sundarkand
✕

Ram Mandir Inauguration: अंबानी, अडानी और बच्‍चन समेत हजारों संत और कई वैज्ञानिक पहुंच रहे राम के द्वार अयोध्‍या

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2024 (09:59 IST)
ayodhya ram mandir : राम लला की प्राण प्रतिष्‍ठा होने के बाद 22 जनवरी 2024 का दिन ऐतिहासिक हो जाएगा। करीब 500 साल का इंतजार इस दिन खत्‍म हो जाएगा और भारत के करोडों नागरिकों की आस्‍था के प्रतीक श्रीराम अयोध्‍या में विराजमान हो जाएंगे।

खास बात है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और कुमार मंगलम बिड़ला जैसे उद्योगपति और अमिताभ बच्‍चन भी आयोजन में शामिल होंगे। वहीं खेल की बात करें तो क्रिकेट, अन्‍य स्‍पोर्ट के साथ ही मायानगरी मुंबई से कई सेलिब्रेटीज अयोध्‍या पहुंच रहे हैं। जानते हैं कौन कौन पहुंच रहे अयोध्‍या।

कौन कौन आ रहा अयोध्‍या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 258 जजों, वकीलों और कानून के जानकारों को निमंत्रण दिया था। इसके अलावा 30 वैज्ञानिकों, रक्षा मामलों से जुड़े 44 अफसरों को, 15 कलाकारों को, 50 शिक्षाविदों को, 16 साहित्यकारों को, 93 खिलाड़ियों को, 7 डॉक्टरों को, 30 प्रशासनिक अधिकारियों को, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े करीब 164 लोगों को, आर्कियोलॉजिस्ट के 5 लोगों को, 880 उद्योगपतियों को, 45 आर्थिक विशेषज्ञों को, राजनीतिक दलों के 48 नेताओं को, संघ और वीएचपी से जुड़े 106 नेताओं को, श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े 15 लोगों को, 92 एनआरआई को, 45 राजनीतिक कार्य़कर्ताओं को, 400 श्रमिकों को, कार सेवकों के परिवार से 50 लोगों को व 4000 साधुओं और महात्माओं को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें अधिकतर आज समारोह में उपस्थित रहेंगे।

किसे मिला न्‍योता : प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जिन बड़ी शख्सियतों को निमंत्रण भेजा गया है, उनमें अरबपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार, रतन टाटा, गौतम अडानी, अनिल अग्रवाल, हिंदुजा समूह के अशोक हिंदुजा, अजीम प्रेमजी, नुस्ली वाडिया, टोरेंट समूह के सुधीर मेहता, जीएमआर समूह के जीएमआर राव, निरंजन हीरानंदानी, कुमार मंगलम बिड़ला, अजय पिरामल व आनंद महिंद्रा हैं।

सितारों का जमावडा : कार्यक्रम के लिए अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले जैसे बड़े नाम भी वहां मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं।
Edited By : Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख