dharma sangrah
✕

फडणवीस ने अयोध्या जा रहे कारसेवकों के साथ पोस्ट की तस्वीर

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2024 (14:50 IST)
ayodhya ram mandir news : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जा रहे कारसेवकों के साथ नजर आ रहे हैं। फडणवीस ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा ‘आज पुरानी यादें ताजा हो गईं।’
 
उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सोमवार को किया जाएगा, जिसके अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
 
फडणवीस ने 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'जब कल (सोमवार) अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा होगा तो यह तस्वीर पुरानी यादें ताजा कर देगी।'
<

जुनी आठवण...
नागपूरहून प्रकाशित होणार्‍या ‘दै. नवभारत’ने मला हे छायाचित्र आवर्जून पाठविले. अयोध्येला जाणार्‍या कारसेवकांची नागपूर रेल्वे स्थानकावर गर्दी उसळली, तेव्हाचे हे छायाचित्र.
छायाचित्रकार शंकर महाकाळकर यांनी ते टिपले आहे. उद्या (22 जानेवारी) अयोध्येत… pic.twitter.com/v3NFbCSY1v

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 21, 2024 >
फडणवीस की पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना-उद्घव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, 'हमें सबूत देने की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना के योगदान पर सवाल उठाना बचकाना है। तस्वीर नागपुर रेलवे स्टेशन पर ली गई थी। जबकि हमारे पास अयोध्या में गुंबद (बाबरी मस्जिद का जिक्र) पर शिवसैनिकों के चढ़े होने की तस्वीरें हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

अगला लेख