sundarkand
✕

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का भव्य राम मंदिर? ISRO ने जारी की सैटेलाइट फोटो

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2024 (14:51 IST)
ayodhya ram mandir news : अयोध्या में सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनियाभर के रामभक्तों में उत्साह का माहौल है। देशभर के शहरों और गांवों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस बीच इसरो ने एक तस्वीर जारी कर बताया कि अयोध्या का राम मंदिर अंतरिक्ष से कैसा दिखता है।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के हैदराबाद में स्थित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर ने अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की तस्वीरें लेने के काम को अंजाम दिया है। इसरो द्वारा जारी की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में 2.7 एकड़ के श्रीराम मंदिर स्थल को साफ देखा जा सकता है।
 
सैटेलाइट तस्वीरों में राम मंदिर के साथ ही दशरथ महल और सरयू नदी साफ नजर आ रही है। तस्वीरों में अयोध्या का नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भी दिख रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा भी की जाएगी। कार्यक्रम में लिए देश और विदेश से करीब 8 हजार लोगों अयोध्या से न्योता भेजा गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

मध्यप्रदेश में नशे का रैकेट ध्वस्त करने के लिए चलेगा अभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग कमेटी

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव! आमने-सामने आए भारत और चीन, ITBP चीफ का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

अगला लेख