biodatamaker

Ayodhya : विनय कटियार के बयान पर भड़के मुस्लिम पक्षकार

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (15:12 IST)
अयोध्या। भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बयान के दौरान कहा कि हम सभी को अयोध्या राम जन्मभूमि के फैसले का बेसब्री से इंतजार है। इसके बाद बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा।
 
कटियार यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बाद मथुरा व काशी हमारे एजेंडे में होगा। इस पर टिप्पणी करते हुए बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब ने विरोध जताते हुए कहा कि फैसले का हम सभी को भी इंतजार है, लेकिन कटियार का बयान बेबुनियाद है। उन्हें भगवान सद्‍बुद्धि दे और अपने को वे संभालकर रखें तो बेहतर है। हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं। फैसला जो भी आएगा वह सर-आंखों पर।
ALSO READ: EXCLUSIVE : अयोध्या के बाद काशी-मथुरा हमारे एजेंडे में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले भाजपा नेता विनय कटियार का बड़ा बयान
दूसरे मुस्लिम पक्षकार पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि उन्होंने सुनना बंद कर दिया है। प्रशासन सुन और देख रहा है, जो करना है वह करे। हम आने वाले फैसले का पालन करेंगे।
 
सतेन्द्र दास भी नाराज : श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने कटियार के बयानों का पूर्ण समर्थन किया, किंतु राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सतेन्द्र दास ने कटियार के बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हम तो शांति की बात करते हैं। कोर्ट के आदेश का हम सभी को पालन करना चाहिए। पहले राम जन्मभूमि की समस्या का समाधान हो, क्योंकि विवाद राम जन्मभूमि का ही चल रहा है।
 
महंत सतेन्द्र दास ने कहा कि इस प्रकार की भाषा बोलकर ही लोग मामले को बिगाड़ते रहे हैं। राजनीति के जुड़ जाने के कारण ही रामलला इतने समय से त्रिपाल में हैं। लोगों को लगता है कि हमारी राजनीति नहीं चलेगी इसीलिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जो अनुचित है।
 
राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे स्वामी परमहंस ने कटियार की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि उनका बयान सभी रामभक्तों का बयान है, क्योंकि अयोध्या के साथ-साथ मथुरा व काशी हमारा अभिन्न हिस्सा है। किसी भी कीमत पर हम इसे छोड़ेंगे नहीं। हम भारतीय संस्कृति को मिटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के साथ मथुरा, काशी और तेजो महालय जिसके इतिहास को विकृत कर 'ताजमहल' कहा जाता है, उस पर अपना हक नहीं छोड़ेंगे।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख