dipawali
✕

कब होगी रामलला की गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा, जानिए क्या है सही समय

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2024 (15:38 IST)
Consecration in Ram temple on 22 January : अयोध्या में भगवान राम (Ram) के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म आगामी 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी। राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय (Champat Rai) ने सोमवार को बातचीत में कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी।

ALSO READ: पीएम मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, दीपावली मनाएं और श्रीराम ज्योत जलाएं
 
उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, पास-पड़ोस के बाजारों व मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ। ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है।

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 'रामलला' की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को की जाएगी। इसे लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश की अनेक जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
 
उच्चतम न्यायालय ने 9 नवंबर 2019 को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण कराने के आदेश दिए थे। इसके निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख