Hanuman Chalisa

क्या बंगाल में मिलेगी 22 जनवरी की छुट्टी, भाजपा ने CM ममता बनर्जी को पत्र

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (15:34 IST)
Ayodhya Ram Mandir news : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया। अगर ममता यह मांग मान लेती है तो यहां के लोग भी अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मना सकेंगे।
 
देशभर में केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम और ओडिशा सहित कई राज्यों ने भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
 
मजूमदार ने ममता को लिखे पत्र को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'मैंने हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि कृपया 22 जनवरी 2024 को स्कूल की छुट्टी घोषित करने पर विचार करें जिससे पश्चिम बंगाल के युवा अयोध्या के राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आनंद उठा सकें।'
 
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले भी कई विशेष अवसरों पर छुट्टियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि अयोध्या स्थित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्य के लोगों को भी उत्सव में हिस्सा लेना चाहिए। हम आपसे इस दिन के लिए आधिकारिक तौर पर छुट्टी घोषित करने का आग्रह करते हैं।
<

I have requested our Hon'ble CM @MamataOfficial to kindly consider declaring 22nd January, 2024 to be a school holiday, so that the youth of West Bengal gets to rejoice in the Ram Mandir consecration celebrations...#RamMandirPranPratishta #RamMandir pic.twitter.com/h4U4TagCKZ

— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) January 19, 2024 >
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी 22 जनवरी को दक्षिण कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग से पार्क सर्कस तक 'सद्भाव रैली' का नेतृत्व करेंगी। पार्क सर्कस में एक जनसभा का भी आयोजन होगा।
 
वह सदियों पुराने कालीघाट मंदिर में 'पूजा' करने के बाद सर्व-धर्म रैली शुरू करेंगी और इस दौरान विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थलों पर जाएंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख