Govardhan puja
✕

भोपाल के बोगनविलिया फूलों से सजेगा अयोध्या का राम मंदिर परिसर

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2024 (16:33 IST)
Ayodhya's Ram temple complex will be decorated with Bhopal flowers : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी के बोगनविलिया फूलों (bougainvillea flowers) का इस्तेमाल अयोध्या के राम मंदिर (Ram temple) परिसर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा। भोपाल स्थित 'निसर्ग' नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि उन्हें उत्तरप्रदेश के अयोध्या में फूलों की आपूर्ति का ठेका मिला है और वे 10 हजार फूलों की दो खेप पहले ही भेज चुके हैं।
 
भगवान राम की 'प्राण-प्रतिष्ठा' (अभिषेक) का समारोह 22 जनवरी को होगा और अवसर पर 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। राठौड़ ने कहा कि हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से 5 से 6 प्रकार के फूलों की आपूर्ति करने का ठेका मिला है जिनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले सहित विभिन्न रंग के बोगनविलिया फूल शामिल हैं।
 
इन प्रजातियों के फूल हर मौसम में खिलते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव किया जा सकता है। राठौड़ परिवार के स्वामित्व वाली नर्सरी ने राम मंदिर परिसर और उसके गलियारे में पौधारोपण के लिए बोली प्रक्रिया के बाद फूलों की आपूर्ति का ठेका हासिल किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख