dharma sangrah
✕

दुल्हन बनी अयोध्या नगरी, जय श्रीराम का उद्‍घोष, त्रेतायुग सा नजारा

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2024 (10:05 IST)
श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या दुल्हन सी सज गयी है। रामनगरी में चहुंओर फूलों की सुगंध के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम और रह-रहकर जय श्रीराम का उदघोष त्रेता युग की अनुभूति करा रहे हैं।
ALSO READ: Ayodhya Ram Mandir : प्राण-प्रतिष्ठा के दिन ये होंगे खास कार्यक्रम, पढ़िए पूरा विवरण
कड़ाके की ठंड पर आस्था की सुनामी भारी पड़ रही है। भगवान राम की श्याम वर्ण किशोरावस्था प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को अभिजीत मुहुर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच होगा। इस अदुभुद और औलोलिक क्षण का साक्षी बनने के लिये साधु संतों के अलावा देश की गणमान्य हस्तियों का रामनगरी में आगमन लगातार जारी है।
 
योग गुरु स्वामी रामदेव, परम शक्ति पीठ और वात्सल्यग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा,संगीतकार शंकर महादेवन, दक्षिण भारतीय फिल्मो के प्रख्यात अभिनेता रजनीकांत, फिल्म अभिनेत्री कंगना राउत, शेफाली शाह, क्रिकेटर अनिल कुंबले के अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्री और उद्योगपतियों का आगमन अयोध्या की पवित्र धरा पर हो चुका है जबकि देश दुनिया की कई जानीमानी हस्तियों का आगमन आज शाम तक होने के आसार हैं। वीवीआईपी मेहमानो के प्लेनों को पार्क करने के इंतजाम लखनऊ के अलावा कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी हवाई अड्डे पर भी किए गए हैं।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्यतम बनाने के लिये राज्य के संस्कृति विभाग ने खास इंतजाम किये हैं। रामपथ पर विभिन्न प्रांतो से आये कलाकार अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं के बीच रामनामी लहर का अहसास करा रहे हैं। कई टन फूलों से जगह जगह पर तोरण द्वार बनाये गये हैं। इसके अलावा खूबसूरत पेंटिंग के जरिये रामायण के प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया गया है।
ALSO READ: बख्तरबंद गाड़ियां, ब्लैककैट कमांडो, ड्रोन से निगरानी, अभेद्य किले में तब्दील अयोध्या
भव्य राम मंदिर की छटा तो देखते ही बनती है। आने जाने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य के नवनिर्मित भवन को टकटकी लगाए देख रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद तैयार कराया गया है। जो प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्हें भेंट किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को मंदिर परिसर में देश घी से तैयार भोजन भी परोसे जाने की तैयारी है।
ALSO READ: मोदी प्रधानमंत्री न होते तो राम मंदिर नहीं बन पाता, फिर आया प्रमोद कृष्णम का बयान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत होगा। यहां 100 मंचों पर 2500 कलाकार भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के सारथी बनेंगे। रविवार को इसका पूर्वाभ्यास भी किया गया। 100 स्थानों पर कलाकार भारतीय संस्कृति की खुशबू अपनी प्रस्तुति से बिखरेंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

बाबा बागेश्वर का बतंगड़: क्या यूपी में बिगड़ेगा भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग समीकरण?

क्या है गोल्ड पावडर स्कैम? कसौटी और एसिड टेस्ट में भी फेल! जानिए कैसे आपके गहनों पर मिलाया जा रहा है चीन वाला गोल्ड पावडर

CEC ज्ञानेश कुमार की 20 साल पुरानी फाइल खुली, 2 करोड़ के रिश्‍वत के आरोप, क्‍या है पूरा मामला?

ट्रंप की हार से भारत और भारतीयों को क्या-क्या होगा फायदा?

अगला लेख