1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. Ayodhya Jaibhan Singh Pawaiya cried after meeting Sadhvi Ritambhara

साध्वी ऋतंभरा से मिल रो पड़े जयभान सिंह पवैया

Ram Mandir Latest News
श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र द्वारा श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विशिष्ठ निमंत्रित भाजपा के वरिष्ठ नेता व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया अयोध्या पहुंचे। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात की। 
दोनों मुलाकात में भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। प्रतिष्ठा को लेकर नेताओं, संत-महात्माओं का अयोध्या पहुंचना जारी है। 
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। 
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर ने भी उनसे मुलाकात की। 
 
राम मंदिर में सोमवार को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सज-धजकर तैयार है और इस बहु-प्रतीक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। यह मंदिर समारोह के अगले दिन ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Ayodhya Ram Mandir : प्राण-प्रतिष्ठा के दिन ये होंगे खास कार्यक्रम, पढ़िए पूरा विवरण