1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Major uproar at ethanol plant in Hanumangarh Rajasthan
Last Modified: हनुमानगढ़ (राजस्थान) , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (13:03 IST)

राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारी हंगामा, विधायक का सिर फोड़ा, क्‍यों मचा इथेनॉल प्लांट पर बवाल?

Major uproar at ethanol plant in Hanumangarh Rajasthan
Hanumangarh ethanol plant dispute case : राजस्थान में हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके में 450 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही निजी इथेनॉल फैक्टरी को लेकर एक साल से अधिक समय से विरोध चल रहा है। इसी बीच प्लांट का विरोध कर रहे किसानों ने जब आज महापंचायत बुलाई तो अचानक भारी हंगामा हो गया। देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गई और फैक्टरी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी, कई वाहनों में आग लगा दी। इतना ही नहीं इस झड़प में संगरिया से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े।

खबरों के अनुसार, हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके में 450 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही निजी इथेनॉल फैक्टरी को लेकर एक साल से अधिक समय से विरोध चल रहा है। इसी बीच प्लांट का विरोध कर रहे किसानों ने जब आज महापंचायत बुलाई तो अचानक भारी हंगामा हो गया। देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गई और फैक्टरी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी, कई वाहनों में आग लगा दी।
कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया घायल : इतना ही नहीं इस झड़प में संगरिया से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। एथेनॉल फैक्टरी निर्माण को लेकर किसानों और पुलिस के बीच तीखा संघर्ष हुआ था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए थे।

इसी घटना के विरोध में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर किसानों के साथ बड़े वाहनों के काफिले में राठीखेड़ा की ओर कूच पर निकले, लेकिन भारी पुलिसबल ने काफिले को रोक लिया। मौके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। किसान समूहों ने कहा कि पर्यावरण मंजूरी और स्थानीय निवासियों की सहमति के बिना कारखाने को चलने नहीं दिया जाएगा।
कांग्रेस नेता नेे लगाया यह आरोप : कांग्रेस नेता शबनम गोदारा ने आरोप लगाया कि हिंसा के लिए प्रशासन ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, किसानों ने सिर्फ निर्माण कार्य रोकने का लिखित आश्वासन मांगा था। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। फैक्टरी हटाओ संघर्ष समिति के नेता रवजोत सिंह ने दावा किया कि झड़पों में महिलाओं समेत 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
कलेक्टर ने कहा-  बवाल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर खुशाल यादव ने कहा कि महापंचायत की अनुमति किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दी गई थी। फैक्टरी परिसर को निशाना बनाने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी हरीशंकर का कहना है कि झड़प में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बवाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Edited By : Chetan Gour