dharma sangrah

क्या राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हो पाएंगे मुख्य पुजारी सतेन्द्र दास?

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (21:21 IST)
अयोध्या। एक तरफ श्रीराम नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण की भव्य तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं, श्री राम मंदिर की आधारशिला रखने स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को खुद आ रहे, वहीं दूसरी तरफ कोरोना के गिरफ्त में श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास के साथ जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 15 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है।
 
अब सवाल उठता है कि  अपना पूरा जीवन श्रीराम की सेवा में अर्पण करने वाले आचार्य सतेंद्र दास श्री राम मंदिर के  भूमिपूजन के दौरान उपस्थित रह पाएंगे? उनके शिष्य के कोरोना पॉजिटिव आने के  बाद हो सकता हैं कि उन्हें भी होम या अन्य क्वारंटाइन सेंटर पर भेजा भी जा सकता है।

गत दिनों में आचार्य सतेंद्र दास के संपर्क में कौन-कौन आया है, इसकी  भी जांच हो सकती हैं, किंतु इतना तो तय है कि भूमिपूजन के  दौरान किसी नए पुजारी के नाम को चयनित किया जायगा।
 
आचार्य सतेंद्र दास ने फोन पर वेबदुनिया को बताया कि मेरा शिष्य कोरोना पॉजिटिव आया है और अब ट्रस्ट को ही तय करना है कि मेरी उपस्थिति भूमिपूजन के अवसर पर रहेगी या नहीं!

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

अगला लेख