Govardhan puja
✕

फैसले की घड़ी : अयोध्या के चिकित्साकर्मियों को 30 नवंबर तक नहीं मिलेगी छुट्टी

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2019 (10:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अयोध्या मुद्दे का फैसला सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नवंबर माह में किसी भी दिन सुनाया जा सकता है। इसे लेकर जहां एक तरफ पूरा शासन-प्रशासन सुरक्षा के इंतजामों को लेकर रात-दिन किए हुए है, वहीं शासन द्वारा 30 नवंबर तक अयोध्या के चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।
 
ALSO READ: फैसले की घड़ी में अयोध्या पूरी तरह से तैयार, मंदिर और मस्जिद से एकसाथ हो रही अपील
 
चिकित्सा से जुड़े कर्मचारी 30 नवंबर तक कोई छुट्टी नहीं ले पाएंगे। अवकाश पर रोक लगाने की बात की पुष्टि अयोध्या के फैसले से जोड़कर कोई भी बताने को तैयार नहीं है, लेकिन सच यही है अयोध्या पर फैसले को लेकर जिला प्रशासन किसी भी प्रकार से कोताही बरतने के मूड में नहीं है।
 
जिला चिकित्सालय के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ. नानकसरन से फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि चिकित्साकर्मियों के अवकाश पर 30 नवंबर तक की रोक लगाई गई है।
 
विशेष परिस्थिति में ही चिकित्साकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीराम चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज सहित प्रत्येक चिकित्सा इकाई में संसाधनों और दवाओं की उपलब्धता को ठीक किया जा रहा है। 
 
राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज में 30, जिला अस्पताल 20, श्रीराम चिकित्सालय में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं और मरीजों के लिए इमरजेंसी में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों की मात्रा को बढ़ाते हुए रिजर्व कर लिया गया है।
 
उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास 1000 से अधिक पंजीकृत रक्तदाता हैं जिन्हें आपात स्थिति में 1 घंटे के अंदर बुलाया जा सकता है और वही ब्लड बैंक में लगभग 350 यूनिट ब्लड अभी है। 
 
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की चिकित्सा संबंधी दिक्कत किसी भी मरीज को होने वाली नहीं है, जिसकी संपूर्ण व्यवस्था कर ली गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख