biodatamaker
✕

अयोध्या राम मंदिर का नक्शा पास, ट्रस्ट को देना होगा 2 करोड़ से ज्यादा डेवलपमेंट शुल्क

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (19:14 IST)
अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoom) के भव्य दिव्य निर्माण करने के लिए ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (Ayodhya Development Authority) के पास राम मंदिर का मानचित्र जमा किया गया था। प्राधिकरण की 76वीं बोर्ड की बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता अयोध्या मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने की।

बोर्ड की बैठक में राम मंदिर के निर्माण के लिए जमा किए गए मानचित्र को पास कर दिया गया। इसकी जानकारी अयोध्या मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि आज बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत नक्शे मे एक लेआउट था, जो की 67 एकड़ लगभग 2 लाख 74 हजार स्क्वायर मीटर का और एक 12789 स्क्वायर मीटर एरिया का है। इन दोनों नक्शों को आज बोर्ड की बैठक में पास कर दिया गया हैं।
 
इसके बाद ट्रस्ट के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा को एक पत्र सौंपा गया हैं जिसमें 2,11,33,184.00 रुपए डेवलपमेंट शुल्क जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त लेबर शुल्क 15 लाख रुपए भी जमा करना है। इसके बाद नक्शा ट्रस्ट को रिलीज कर दिया जाएगा।

ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर परिसर में बनेगी नक्षत्र वाटिका, जानिए 27 नक्षत्रों के पेड़-पौधों के बारे में...
 
अब ट्रस्ट को 2 करोड़ 11 लाख 33 हजार एक सौ 84 रुपए जमा करने होंगे। डेवलपमेंट शुल्क, ट्रस्ट द्वारा जमा किए गए मानचित्र के मुताबिक 274110  वर्गमीटर ओपन एरिया दर्शाया गया हैं एवं 13000 वर्गमीटर एरिया कवर्ड दर्शाया गया है।
ALSO READ: अयोध्या में राम लला के दर्शन करना चाहते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया
इसी कवर्ड एरिया में ही निर्माण किया जाएगा। श्री रामजन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अब राम भक्तों को भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर का इंतजार है कि उसका आकर्षण कैसा होगा।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

अगला लेख