dharma sangrah
✕

Fact Check: जानें, 10 रुपए में एलईडी बल्ब देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पूरा सच...

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (18:46 IST)
बीते दिनों खबर आई थी कि केंद्र सरकार ‘ग्रामीण उजाला’ नाम से गांव में एलईडी बल्ब वितरण की योजना तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत 10 रुपये में गांवों में एलईडी बल्ब बेचे जाएंगे। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो गया कि कुछ लोग सस्ते दामों में एलईडी बल्ब बेचने का झांसा देकर आधार कार्ड नंबर और फिंगरप्रिंट ले रहे हैं और उसके जरिये लोगों के बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं। मैसेज में लोगों को इस साइबर ठगी के प्रति अगाह किया जा रहा है।

क्या है वायरल-

फेसबुक और ट्विटर यूजर्स जो मैसेज शेयर कर रहे हैं, उसमें लिखा है- ‘समस्त भाइयों को सूचित किया जाता है कि कुछ व्यक्ति घर घर जाकर एलईडी बल्ब वितरण कर रहे हैं और 10 रुपए ले रहे हैं तथा साथ ही वह आधार कार्ड और फिंगर भी लगवा रहे है। ऐसी गलती न करें क्योंकि इससे आपका बैंक बैलेंस खाली हो सकता है। इस जानकारी को जन-जन तक पहुंच जाए और आप सभी सुरक्षित रहेl धन्यवाद। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स द्वारा जनहित में जारी।’

क्या है सच-

हमने वायरल मैसेज में जिस ‘एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स’ का उल्लेख किया गया है, हमने उस एनजीओ से संपर्क किया। एनजीओ ने बताया कि उक्त वायरल मैसेज उन्होंने जारी नहीं किया है।

लेकिन सवाल अब भी है, कि क्या ऐसी घटना कहीं हुई है। इसकी पड़ताल के लिए हमने इंटरनेट पर अलग-अलग कीवर्ड्स के साथ सर्च किया, हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में सस्ते एलईडी बल्ब बेचने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के कुछ मामले सामने जरूर आए थे। हालांकि, कोई ताजा मामला मीडिया में रिपोर्ट नहीं हुआ है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने साल 2015 को प्रधानमंत्री उजाला योजना का एलान किया था, जिसके तहत सरकार कम कीमत पर एलईडी बल्ब उपलब्ध करवा रही थी। उसी दौरान ऐसी साइबर ठगी के मामले सामने आए थे।

कुछ फर्जी वेबसाइट्स भी सरकार की उजाला स्कीम के तहत एक रुपये में एलईडी बल्ब बेचने का दावा करने लगी थीं, जिसके बाद उजाला योजना का क्रियान्वयन करने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने ग्राहकों से अपील की थी कि वे उजाला के तहत मिलने वाले एलईडी बल्ब सिर्फ अधिकृत वितरण केंद्रों से ही खरीदें।

वेबदुनिया भी अपने पाठकों से इस तरह के किसी भी प्रकार के दावों से सावधान रहने की सलाह देती है। सिर्फ अधिकृत वितरण केंद्रों से ही ये एलईडी बल्ब खरीदें।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख