Hanuman Chalisa

होंडा गोल्ड विंग 2010

ND
होंडा का गोल्ड विंग मॉडल काफी वर्षों से बाजार में है और कंपनी प्रतिवर्ष इसमें कुछ न कुछ बदलाव करती रहती है। यह बाइक दरअसल उन लोगों के लिए है, जो अपनी बाइक के साथ विकेंड्स पर लंबी यात्रा करने का शौक रखते हैं। बाइक में न केवल पावर है, बल्कि यह चलाने में भी काफी आरामदायक है। इस बाइक को 1975 में लॉन्च किया गया था और कई देशों की पुलिस इसे पेट्रोलिंग के लिए प्रयोग में लाती है।

इंजन : 1832 सीसी 4 स्ट्रोक एसओएचसी फ्यूल इंजेक्टेड बॉक्सर इंजन।
ट्रांसमिशन : मैन्यूअल 5 गियर।
ब्रेक : फ्रंट ब्रेक में ड्यूल डिस्क व रियर में एक डिस्क।
सस्पेंशन : फ्रंट संस्पेंशन में टेलीस्कोपिक फोर्क है। रियर संस्पेंशन में एडजस्टेबल शॉक।
सीट हाइट : 29.1 इंच है (वहीं दो लोग आराम से बाइक की राइड का मजा ले सकते हैं)।

* बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन है। स्पीडोमीटर, टेम्प्रेचर वार्निंग व ट्रीप ओडोमीटर लगे हैं।

* बाइक में लंबी दूरी के अनुरूप सामान रखने की अच्छी जगह दी गई है।

* फ्यूल केपेसिटी 25 लीटर की है तथा बाइक का वजन 535 किलोग्राम है।

* बाइक में बेहतरीन ऑडियो सिस्टम है। इसमें विंडशील्ड के अलावा हैलोजन फागलाइट किट, 6 डिस्क सीडी चेंजर यूनिट, 40 चैनल सीबी रेडियो किट, हेडसेट, एंटिना किट आदि भी एसेसरीज के रूप में दी जाती है।

होंडा ने इस बाइक के लिए सी-एबीएस एयर बैग की सुविधा भी दी है, जिससे यह बाइक चलाने के लिए और भी सुरक्षित हो गई है।
( नईदुनिया युव ा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

MG ने पेश किया भारत का पहला Multi-Powertrain ADAPT प्लेटफॉर्म, आएंगी नई Electric और Plug-in Hybrid SUV

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है