suvichar

2.9 करोड़ की 'मुलसाने'

Written By ND
Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2010 (18:21 IST)
PR

ब्रिटेन के सुपर लग्जरी कार ब्रांड बेंटले ने अपना टॉ प एंड मॉडल 'मुलसाने' पेश किया। इस मॉडल की कीमत 2.9 करोड़ रुपए है। यह कार 6,700 सीसी क्षमता के वी8 पेट्रोल इंजन से लैस है जिसकी बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी।

फिलहाल बेंटले भारतीय बाजार में एक करोड़ रुपए से ऊपर की दो कारें पेश करेगी। बेंटले के क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिम एशिया, अफ्रीका एवं भारत) क्रिस बक्सटन ने बताया कि हम ब्रिटेन के क्रू में स्थित कारखाने से मुलसाने का वैश्विक उत्पादन साल की दूसरी छमाही में शुरू करेंगे और भारत में इसकी डिलीवरी अक्टूबर-नवंबर में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनी छह-सात महीने में भारत में जीटीसी सुपरस्पोर्ट मॉडल लांच करेगी।

बक्सटन ने कहा कि कंपनी वैश्विक बाजार के लिए मुलसाने की सालाना 600 इकाइयों का उत्पादन करेगी और भारत के लिए कोटा अभी तय किया जाना है। बेंटले को भारत में सुपर लग्जरी कार का बाजार इस साल भी बढ़ने की उम्मीद है। वर्ष 2008-09 के दौरान वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण सुपर लग्जरी कार की बिक्री प्रभावित हुई थी।
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

TVS iQube की अफ्रीका में एंट्री, केन्या में लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4.6kW पावर और 4.2 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट