Hanuman Chalisa

देखें दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक का वीडियो

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (18:04 IST)
अगर आप ट्रैफिक जाम से परेशान हैं तो आपके लिए अब अच्छी खबर है। उड़ने वाली कार के बाद अब उड़ने वाली बाइक भी आ गई है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। 
 
जापान की कंपनी ALI Technologies ने दुनिया की पहली व्यावहारिक होवर बाइक XTURISMO लिमिटेड वर्जन का एक प्रदर्शन उड़ान वीडियो जारी किया है। ALI Technologies ने 26 अक्टूबर से XTURISMO लिमिटेड वर्जन के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
कंपनी इस उड़ने वाली बाइक की केवल 200 यूनिट का निर्माण करेगी। XTURISMO लिमिटेड वर्जन की कीमत कर और बीमा सहित 77.7 मिलियन येन (लगभग 5.10 करोड़ रुपए ) है।
 
कंपनी के मुताबिक इस लिमिटेड एडिशन फ्लाइंग बाइक की पहली यूनिट की डिलीवरी अगले साल की पहली छ:माही में शुरू हो जाएगी।
 
XTURISMO फ्लाइंग बाइक का वजन करीब 300 किलोग्राम है। इस उड़ने वाली बाइक की लंबाई 3.7 मीटर, चौड़ाई 2.4 मीटर और ऊंचाई 1.5 मीटर है। इस बाइक में केवल चालक ही बैठ सकता है। कंपनी के मुताबिक उड़ने वाली बाइक का क्रूजिंग टाइम 30 से 40 मिनट के बीच होता है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

नई Hyundai Creta में मिलेंगे बड़े बदलाव! 15+ इंच स्क्रीन, Level 2+ ADAS और HUD के साथ होगी लॉन्च

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

अगला लेख