biodatamaker
✕

बिना पानी के धुल जाएगी आपकी कार

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (01:29 IST)
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी निसान इंडिया ने 'हैप्पी विद निसान' सर्विस अभियान के सातवें संस्करण के शुभारंभ के मौके पर देशभर में अपने ग्राहकों के लिए जलरहित कार धुलाई (वॉटरलेस कार क्लीनिंग) अभियान शुरू किया।
 
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता और निसान के ब्रांड एम्बेसडर सुशांतसिंह राजपूत ने गुड़गांव में कंपनी के नए वर्कशॉप के उद्घाटन के अवसर पर ईको-फ्रेंडली कार वॉश कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कंपनी ने अपने नेटवर्क को उन्नत बनाने और ग्राहकों के लिए सुगम एवं नकदी-रहित लेनदेन की सुविधा प्रदान करने के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की भी घोषणा की।
 
'हैप्पी विद निसान' ग्राहक सेवा अभियान के सातवें चरण का आयोजन 17 से 24 अगस्त तक देशभर में निसान और डैटसन के 148 सर्विस आउटलेट्स पर किया जा रहा है। कंपनी ने अपनी सर्विस सेंटर्स में कार धुलाई कराने वाले ग्राहकों के लिए एक जलरहित वॉशिंग सॉल्यूशन भी पेश किया है। कार की सतह पर इसके इस्तेमाल के बाद कार की सफाई के लिए अतिरिक्त पानी की जरूरत नहीं होती है। 
 
ईको फ्रेंडली कार वॉश के इस अभियान के दौरान करीब 28 लाख लीटर पानी और हर साल करीब 13 करोड़ लीटर पानी की बचत होने का अनुमान है। इस अभियान में 60-प्वाइंट मुफ्त वाहन जांच, एक्सेसरीज़ पर आकर्षक छूट और मुफ्त टॉप वॉश के साथ अधिकृत निसान सर्विस सेंटर्स में अपने कारों की सर्विसिंग तथा ऐक्सेसरीज़ लगवाने के फायदों के बारे में ग्राहकों को जानकारी देना शामिल है।
 
इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने कहा कि 'हम ग्राहक-अनुकूल 'हैप्पी विद निसान' सर्विस अभियान के सातवें संस्करण के तहत पर्यावरण के अनुकूल अपना वॉटरलेस कार क्लीनिंग सॉल्यूशन पेश कर रहे हैं। यह देशभर में हमारे ग्राहकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों का एक नमूना भर है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

अगला लेख