sundarkand

पुराने दोपहिया वाहनों के बाजार में बजाज, यामाहा बने पसंदीदा ब्रांड

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (14:09 IST)
नई दिल्ली। देश में पुराने दोपहिया वाहनों के बाजार में बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर तथा इंडिया यामाहा का बोलबाला है। 
 
देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन ऑटोमोबाइल कारोबार प्लेटफॉर्म ड्रूम द्वारा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए जारी विश्लेषण रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ड्रूम की कुल बिक्री में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की है। 
 
इसमें कहा गया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर मोटरसाइकल ब्रांड में बजाज ऑटो सबसे अव्वल स्थान पर है, क्योंकि पुरानी बाइक खरीदने वालों में से सबसे अधिक 29 फीसदी लोगों ने इस ब्रांड को चयन किया है। इसमें कहा गया है कि इसी तरह से स्कूटर के मामले में होंडा और यामाहा का नंबर है।
 
उसके प्लेटफॉर्म पर बिके पुराने स्कूटरों में 59 प्रतिशत हिस्सेदारी इन दोनों ब्रांडों की है। कुल मिलाकर, बजाज, होंडा तथा यामाहा पुराने दोपहिया वाहन वर्ग में 3 सबसे प्रसिद्ध ब्रांड बनकर उभरे हैं। सुपरबाइक के बाजार में हार्ले डेविडसन, केटीएम तथा ह्यूसॉन्ग ब्रांड की मांग अधिक रही है।
 
उसने कहा कि पुराने दोपहिया वाहनों की औसत कीमत 30,000-40,000 रुपए के आसपास रही है जिसमें क्रमश: स्कूटरों की औसत कीमत 31,564 रुपए और बाइक की औसत कीमत 40,208 रुपए है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

TVS iQube की अफ्रीका में एंट्री, केन्या में लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4.6kW पावर और 4.2 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

अगला लेख