Hanuman Chalisa

TVS मोटर की बिक्री नवंबर में 31 प्रतिशत बढ़कर रही 3,64,231 इकाई पर

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (20:12 IST)
TVS Motor: टीवीएस मोटर (TVS Motor) कंपनी की कुल बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,64,231 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में यह 2,77,123 वाहन बेचे थे। टीवीएस मोटर कंपनी के बयान के अनुसार नवंबर में दोपहिया वाहनों (two wheelers) की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 3,52,103 इकाई रही, जो 1 साल पहले इसी माह में 2,63,642 इकाई थी।
 
घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर में 50 प्रतिशत बढ़कर 2,87,017 इकाई पर पहुंच गई, जो नवंबर 2022 में 1,91,730 इकाई थी। मोटरसाइकल की बिक्री 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,72,836 इकाई रही, जो नवंबर 2022 में 1,45,006 इकाई थी। स्कूटर की बिक्री सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,35,749 इकाई रही, जो पिछले साल समान अवधि में 83,679 इकाई थी।
 
टीवीएस मोटर के अनुसार नवंबर में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 13,481 इकाइयों की तुलना में घटकर 12,128 इकाई रह गई। नवंबर में कुल निर्यात घटकर 75,203 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी महीने 84,134 इकाई था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

MG ने पेश किया भारत का पहला Multi-Powertrain ADAPT प्लेटफॉर्म, आएंगी नई Electric और Plug-in Hybrid SUV

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

अगला लेख