kundali milan
✕

TVS ने उतारा Jupiter का Classic संस्करण, जानिए क्‍या है कीमत...

Updated: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (18:17 IST)
चेन्नई। घरेलू वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर ने अपने मशहूर स्कूटर मॉडल टीवीएस जूपिटर का खास संस्करण पेश किया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि टीवीएस जूपिटर क्लासिक (TVS Jupiter Classic) संस्करण को दिल्ली में 85866 रुपए की शोरूम कीमत पर पेश किया गया है।

ब्लैक थीम पर तैयार यह स्कूटर डायमंड कट अलॉय और प्रीमियम खूबियों से लैस है। इसे मिस्टिक ग्रे और रीगल पर्पल रंगों में उतारा गया है। टीवीएस मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि नए टीवीएस जूपिटर क्लासिक (TVS Jupiter Classic) को प्रीमियम खूबियों के साथ पेश किया गया है।

यह संस्करण सबसे तेजी से 50 लाख वाहनों की उपलब्धि हासिल करने के मौके पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि इस नए संस्करण के साथ टीवीएस मोटर जूपिटर ब्रांड के साथ अपने ग्राहकों को 'ज्यादा का फायदा' देना जारी रखेगी।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख