Daily Horoscope
✕

Tata ने Harrier XT Plus का नया वर्जन किया लांच, कंपनी ने कीमत पर दिया ऑफर

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (17:03 IST)
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी एसयूवी हैरियर का नया वर्जन एक्सटी+ Tata Harrier XT Plus बाजार में लांच कर दिया है। कंपनी के अनुसार दिल्ली के शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत (Harrier XT+ Price) 16.99 लाख रुपए है।

कंपनी के मुताबिक नई एक्सटी+ (Tata Harrier XT+) में खुली छत का फीचर दिया गया है। इसमें 2 लीटर क्षमता का डीजल इंजन, 6 मैनुअल गियर और 17 इंच के एलॉय पहिए हैं। टाटा मोटर्स के अनुसार शुरुआती कीमत पर कार केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी जो सितंबर में बुकिंग कराएंगे और 31 दिसंबर 2020 तक इसकी डिलिवरी ले लेंगे।

खबरों के अनुसार कंपनी इस कार के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। अन्य वैरिएंट की ही तरह इस कार में भी 2.0 लीटर Kryotec डीजल इंजन है। कार में ड्यूल फंक्शन एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप्स और प्रोजेक्टर हेडलैंप लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कार काफी महत्वपूर्ण है।

इस कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और 12 ऐड-ऑन फंक्शन्स दिए गए हैं। इसके अलावा रिवर्स पार्किंग कैमरा लगा हुआ है। हैरियर की लोकप्रियता के कारण इंट्रोडक्टरी प्राइस पर कार को ऑफर किया जा रहा है। 1 अक्टूबर 2020 से टाटा हैरियर की कीमतों में कंपनी बढ़ोतरी कर सकती है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख