dharma sangrah
✕

ड्राइव से चार्ज होगी यह कार, जल्‍द आएगी बाजार में, जानिए कीमत...

Updated: बुधवार, 8 अगस्त 2018 (15:45 IST)
सांकेतिक फोटो

आपने अब तक इलेक्‍ट्रानिक कारों के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्‍या आप सोच सकते हैं कि ऐसी कार भी हो सकती है, जो सौर ऊर्जा से चले और उसी दौरान वह चार्ज भी होती रहे। ऐसी ही एक सोलर कार का ट्रायल बर्लिन में हुआ है।

खबरों के अनुसार, जी हां, यह सच है, अब सौर ऊर्जा से चलने वाली ऐसी कार बाजार में आ रही है, जो चलने के दौरान ही चार्ज भी होती रहेगी। ऐसी ही एक सोलर कार का बर्लिन में म्यूनिख बेस्ड एक स्टार्टअप ने ट्रायल किया है। स्टार्टअप ने इस गर्मी साउथ जर्मनी की चिलचिलाती धूप का फायदा उठाकर अपनी Sion कार के चार्जिंग सिस्टम का ट्रायल किया है।

जर्मनी ने 2020 तक सड़कों पर एक मिलियन इलेक्ट्रिक कार उतारने का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य भले पूरा होता नहीं दिख रहा लेकिन सरकार ने अप्रैल में कहा था कि जो कंपनी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के लिए बैट्री बनाएंगी, उनको मदद मिलेगी।

सोनो मोटर्स, जिसकी नींव 2016 में रखी गई थी, यह एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्‍हीकल बना रही है, जिसमें इसकी बॉडी में सोलर सेल्स इंटीग्रेटेड हैं। यह सोलर पॉवर, पॉवर आउटलेट्स या दूसरी इलेक्ट्रिक कार से चार्ज हो सकेगी। इस कार का निर्माण 2019 के सेकंड हॉफ में इसके जर्मन प्लांट में होगा। कंपनी को अब तक 5000 ऑर्डर्स मिल चुके हैं। कंपनी इसे अगले साल 16000 यूरो (12,76,715.17 रुपए) में बेचेगी। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

अगला लेख