dharma sangrah
✕

Royal Enfield इस साल कराएगी रॉयल सवारी, कई नई बाइक करेगी लांच

Updated: रविवार, 13 जून 2021 (16:52 IST)
नई दिल्ली। मध्यम आकार की मोटरसाइकल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड को उम्मीद है कि नए उत्पादों की पेशकश के मामले में चालू वित्त वर्ष उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कई नए मॉडल पेश किए जाएंगे।

आयशर मोटर्स की इकाई ने कहा कि उसके कई उत्पाद पाइपलाइन में हैं, जिन्हें आगामी दिनों में बाजार में उतारा जा सकता है। रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद के दसारि ने विश्लेषक कॉल में कहा, वास्तव में इस साल संभवत: रॉयल एनफील्ड द्वारा सबसे अधिक नए उत्पाद पेश किए जाएंगे। हम इसको लेकर काफी रोमांचित हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल कोविड-19 की अड़चनों के चलते कंपनी प्रत्येक तिमाही में एक नया मॉडल पेश करना जारी रखेगी। दसारि ने कहा, अभी महामारी की वजह से कुछ विलंब हो रहा है, लेकिन जल्द कुछ बड़े मॉडल आ रहे हैं। हम इसको लेकर काफी रोमांचित हैं। हमें इसके लिए मार्केटिंग करनी होगी और बाजार की तैयारियों को पूरा करना होगा।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कहा कि रॉयल एनफील्ड नए मॉडलों के विकास में काफी सावधानी बरत रही है, जिससे कि वह वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मुकाबला कर सके।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

अगला लेख